3 कारण क्यों Brock Lesnar हील के तौर पर WWE में ज्यादा अच्छा काम कर पाते हैं

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर हील के तौर पर अभी नज़र आ रहे हैं
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर हील के तौर पर अभी नज़र आ रहे हैं

Brock Lesnar: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के बाद ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने सभी फैंस को चौंका दिया। उन्होंने हील टर्न लेते हुए कोडी रोड्स (Cody Rhodes) पर बुरी तरह हमला किया। वो फिर से हील के तौर पर नज़र आने लगे हैं। हालांकि, फैंस ने उनके बेबीफेस रन का भी भरपूर तरीके से आनंद लिया है।

Ad

अब फैंस उन्हें अपने पुराने कैरेक्टर में फिर से देखना पसंद कर रहे हैं। कुछ कारण हैं, जिनसे पता चलता है कि ब्रॉक विलन के तौर पर ज्यादा प्रभावित कर पा रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों ब्रॉक लैसनर हील के तौर पर ही ज्यादा अच्छा काम कर पाते हैं।

3- WWE दिग्गज Brock Lesnar की ओर से डॉमिनेशन नज़र आता है

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर अपने खतरनाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्हें जब गुस्सा आता है, तो किसी के लिए भी उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। लैसनर हील के तौर पर ज्यादा अच्छा काम करते हैं क्योंकि फैंस को उनका खतरनाक अंदाज देखने को मिलता है। उनका यह अंदाज बेबीफेस कैरेक्टर पर सूट नहीं करता है।

लैसनर का इसी वजह से हील रन हमेशा फैंस को पसंद आया है। सालों तक उन्होंने इस गिमिक में काम किया था। WrestleMania 39 के बाद उन्होंने इस बड़े कारण से ही शायद फिर से हील टर्न लेने का निर्णय लिया। Backlash 2023 के बाद Raw में ब्रॉक के खतरनाक अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया था।

2- ब्रॉक लैसनर हील के तौर पर दूसरे रेसलर्स को बेहतर दिखाने में मदद कर सकते हैं

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर का बेबीफेस रन सभी को पसंद आया था। हालांकि, हील स्टार्स उन्हें हराने के बावजूद बेहतर नज़र नहीं आ रहे थे। इससे द बीस्ट की बुकिंग पर भी काफी ज्यादा असर पड़ रहा था। बतौर बेबीफेस किसी सुपरस्टार को ओवर दिखाना मुश्किल रहता है। अब हील के तौर पर वो दूसरे सुपरस्टार्स को अच्छा दिखा सकते हैं।

WWE में अभी बड़े स्टार्स की कमी है। धीरे-धीरे WWE कुछ स्टार्स को बिल्ड कर रहा है। ब्रॉक लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। ऐसे में वो बेबीफेस रेसलर्स को आगे लाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए हील कैरेक्टर सबसे अच्छा विकल्प रहता है। कोडी को बतौर बेबीफेस लैसनर पर Backlash 2023 में जीत से काफी फायदा मिलता है।

1- ब्रॉक लैसनर बेबीफेस कैरेक्टर को निभाते हुए गुस्से में अजीब लगते थे

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर के प्रोमो बेबीफेस कैरेक्टर में शानदार थे। हालांकि, जब लैसनर को गुस्सा आता था, तो वो अजीब लगते थे और यह चीज़ उनके कैरेक्टर पर सूट नहीं करती थी। फैंस यह सोचने पर मजबूर हो जाते थे कि द बीस्ट हील हैं या बेबीफेस के रूप में ही नज़र आ रहे हैं। फैंस के बीच कन्फ्यूजन बना रहता था।

इसी वजह से लगता है कि ब्रॉक लैसनर को हील के तौर पर ही बुक करना फैंस के लिए अच्छा विकल्प था। WWE ने उनके भविष्य को लेकर बहुत अच्छा फैसला लिया है। वो हील के तौर पर ही अपना गुस्सा दिखाते समय अच्छे लगते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications