Indus Sher: WWE जल्द ही ड्राफ्ट का आयोजन कराने वाली है। इस ड्राफ्ट में रॉ (Raw) & स्मैकडाउन (SmackDown) के कई सुपरस्टार्स को एक-दूसरे के ब्रांड का हिस्सा बनाया जा सकता है। इसके अलावा ड्राफ्ट के जरिए कई NXT सुपरस्टार्स को भी मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया जा सकता है।बता दें, भारतीय फैक्शन इंडस शेर (जिंदर महल, वीर महान & सांगा) इस वक्त NXT में ही मौजूद हैं। देखा जाए तो WWE ड्राफ्ट में इन भारतीय सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर का हिस्सा बनाना काफी शानदार साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों भारतीय फैक्शन इंडस शेर को WWE ड्राफ्ट में मेन रोस्टर का हिस्सा बना देना चाहिए।3- WWE मेन रोस्टर में भारतीय सुपरस्टार्स की कमी View this post on Instagram Instagram Postभारत WWE के लिए बहुत बड़ा मार्केट है और बड़ी संख्या में भारतीय दर्शक WWE के शोज को देखते हैं। इसके बावजूद मेन रोस्टर में भारतीय सुपरस्टार्स की कमी होना काफी हैरान करता है। बता दें, भारतीय सुपरस्टार शैंकी इस वक्त SmackDown का ही हिस्सा हैं लेकिन उन्हें कई महीनों से WWE टीवी पर देखा नहीं गया है।यही कारण है कि WWE को भारतीय फैक्शन इंडस शेर का ड्राफ्ट में मेन रोस्टर का हिस्सा बनाना चाहिए। अगर इंडस शेर की मेन रोस्टर में वापसी होती है तो ना केवल शोज का रोमांच बढ़ सकता है बल्कि WWE देखने वाले भारतीय दर्शकों की संख्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि WWE ऐसा करेगी या नहीं।2- WWE टीवी पर शैंकी की वापसी हो सकती है View this post on Instagram Instagram Postजैसा कि हमने बताया कि शैंकी कई महीनों से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। बता दें, शैंकी WWE SmackDown में जिंदर महल के टैग टीम पार्टनर के रूप में काम कर चुके हैं। अगर इंडस शेर को WWE ड्राफ्ट में मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया जाता है तो संभव है कि शैंकी की वापसी कराते हुए उन्हें एक बार फिर जिंदर महल के साथ लाया जा सकता है।इस स्थिति में इंडस शेर फैक्शन की मजबूती काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। संभव यह भी है कि शैंकी के इंडस शेर जॉइन करने के बाद उन्हें WWE द्वारा गंभीर कैरेक्टर दिया जा सकता है। देखा जाए तो यह चीज़ शैंकी के WWE करियर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।1- WWE मेन रोस्टर में इंडस शेर के टक्कर के कई फैक्शंस मौजूद हैं View this post on Instagram Instagram Postभारतीय फैक्शन इंडस शेर में काफी क्षमता मौजूद है। हालांकि, इस फैक्शन का WWE के NXT ब्रांड में अच्छी तरह इस्तेमाल नहीं हो रहा है। यही कारण है कि इंडस शेर को बेहतर मौके देने के लिए WWE ड्राफ्ट में मेन रोस्टर का हिस्सा बना देना चाहिए। देखा जाए तो इस वक्त मेन रोस्टर में जजमेंट डे, द ब्लडलाइन जैसे कई बेहतरीन फैक्शंस मौजूद हैं।अगर इंडस शेर मेन रोस्टर का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें इन बेहतरीन फैक्शंस के खिलाफ फिउड करने का मौका मिल सकता है। इन फैक्शंस के खिलाफ फिउड के जरिए इंडस शेर का मेन रोस्टर में बेहतर इस्तेमाल हो पाएगा। यही नहीं, इन फिउड्स के दौरान इंडस शेर के पास बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने का भी मौका होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।