3 कारण क्यों Jacob Fatu साल 2024 के खत्म होने से पहले Solo Sikoa को धोखा दे सकते हैं

WWE में धोखा मिलना बेहद आम बात है (Photos: WWE.com)
WWE में धोखा मिलना बेहद आम बात है (Photos: WWE.com)

Jacob Fatu betray Solo Sikoa before 2024 ends: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और जेकब फाटू (Jacob Fatu) WWE में The Bloodline का अहम हिस्सा हैं। जेकब ने भले ही सोलो को अपना ट्राइबल चीफ माना है, लेकिन इन दोनों के बीच में हाल में काफी तनातनी दिखाई गई है। ऐसे में यह मुमकिन है कि वह आने वाले समय में सोलो को धोखा दे दें। 2024 के खत्म होने में अभी काफी समय है, तो ऐसा साल के अंत तक भी हो सकता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं वह तीन कारण जिनसे लगता है कि जेकब फाटू 2024 खत्म होने से पहले सोलो सिकोआ को धोखा दे सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ के लिए जेकब फाटू चैंपियनशिप मैच के रास्ते से हट गए थे

Ad

SmackDown के हालिया एपिसोड में जेकब फाटू को खुद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स अपनी चैंपियनशिप के लिए एक मैच देना चाहते थे। जेकब इसके लिए रिंग तक आए थे लेकिन वह सोलो के नाराजगी के हावभाव देखकर वापस चले गए थे। सोलो और रोड्स आने वाले SmackDown एपिसोड में एक स्टील केज मैच का हिस्सा होंगे, जहां चैंपियन कोडी अपने टाइटल को डिफेंड कर रहे होंगे। सोलो को दूसरी बार टाइटल के लिए मौका मिल रहा है, जबकि जेकब के हाथों से मौका ले लिया गया। इसका मलाल रखते हुए जेकब साल के अंत तक ग्रुप छोड़ सकते हैं और सोलो को धोखा भी दे सकते हैं।

#2 सोलो सिकोआ अब तक WWE में वह काम नहीं कर पाए हैं जिसकी उन्होंने बात की थी

Ad

सोलो ने SummerSlam 2024 में ब्लडलाइन रूल्स के तहत चैंपियन कोडी रोड्स से मैच लड़ा था। इसके बावजूद वह मैच जीतने और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को अपने नाम करने में असफल रहे थे। अगर आने वाले SmackDown एपिसोड में भी वह ऐसा कर पाने में असफल रहते हैं तो जेकब अलग से टामा टोंगा और टांगा लोआ से बात कर सकते हैं।

वो हालिया NXT एपिसोड में दिखाई दिए थे और काफी धमाल मचाते हुए नजर आए थे। उनके साथ सोलो सिकोआ मौजूद नहीं थे। ऐसे में यह एक इशारा है कि यह ग्रुप सोलो के बिना भी अच्छा काम कर सकता है। यह देखना होगा कि क्या ऐसा होगा या नहीं।

#1 सोलो सिकोआ ने पिछले महीने जेकब फाटू से उनकी WWE टैग टीम चैंपियनशिप ले ली थी

Ad

2 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में जेकब फाटू और टामा टोंगा ने DIY से WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली थी। 23 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में जेकब को यह टाइटल सोलो सिकोआ के हुकुम के चलते टांगा लोआ को देना पड़ा था।

जेकब ने अब तक इसको लेकर कोई नाराजगी नहीं जताई है लेकिन अंदर ही अंदर वह इस फैसले से नाराज होंगे। वह इसका बदला जल्द ही दिखा सकते हैं और 2024 के अंत से पहले सोलो को धोखा देकर या तो ग्रुप की कमान अपने हाथ में ले सकते हैं या फिर सिंगल्स रेसलर के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications