3 कारणों से Jey Uso WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं

jey uso may become world champion
इन कारणों से जे उसो वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं

Jey Uso: WWE में जे उसो (Jey Uso) को कभी इतिहास की सबसे सफल टैग टीमों में से एक के मेंबर के रूप में देखा जाता था, लेकिन मौजूदा समय में उन्होंने एक सिंगल्स परफॉर्मर के तौर पर खूब पहचान हासिल की है। उन्हें ना केवल द जजमेंट डे (The Judgement Day) बल्कि अपने भाई, जिमी उसो (Jimmy Uso) से दुश्मनी के बुरे प्रभाव भी झेलने पड़ रहे हैं।

जे अब द ब्लडलाइन से पूरी तरह अलग हो चुके हैं और Raw ब्रांड में अकेले दम पर सर्वाइव करने की कोशिश कर रहे हैं। ये बातें दर्शाती हैं कि वो भविष्य में कोई बड़ी चैंपियनशिप जीत सकते हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में जिनसे Jey Uso भविष्य में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं।

#)WWE Raw में टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हैं Jey Uso

WWE Payback 2023 में कोडी रोड्स ने ऐलान किया था कि Jey Uso Raw रोस्टर का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उसके बाद उन्हें कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन जैसे फैंस के चहेते रेसलर्स के साथ दिखाया गया है, जिससे वो खुद को Raw के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक के रूप में स्थापित करने में सफल रहे हैं।

उन्हें एक सिंगल्स टॉप बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में दिखाया जाना और उनका बेहतर होता मोमेंटम साबित करता है कि वो भविष्य में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करते हुए नज़र आ सकते हैं। उन्हें लगातार मजबूत दिखाया जाना संकेत दे रहा है कि कंपनी भी उन्हें फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन के रूप में देख रही है।

#)जे उसो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है

Jey Uso ने करीब 3 सालों तक 'ट्राइबल चीफ' रोमन रेंस के राइट हैंड के रूप में खूब पहचान हासिल की थी। वहीं रोमन रेंस और द ब्लडलाइन छोड़ने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। रोमन का साथ छोड़ने से पहले उन्हें ज्यादातर टैग टीम रेसलर के रूप में पेश किया जाता था, लेकिन अब सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।

उनकी Payback 2023 में वापसी और उसके बाद Raw में पहले अपीयरेंस को क्राउड ने शानदार तरीके से चीयर किया था, जो संकेत दे रहा था कि फैंस उन्हें रेड ब्रांड में देखकर बहुत खुश हैं। मौजूदा स्टोरीलाइंस और बढ़ती लोकप्रियता उनकी भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनने की दावेदारी को मजबूत करती जा रही है।

#)Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को पिन किया था

रोमन रेंस पिछले 1140 दिनों से भी ज्यादा समय से WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं और WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बने थे। इस ऐतिहासिक टाइटल रन के दौरान कोई सुपरस्टार उन्हें पिन नहीं कर पाया था, लेकिन Money in the Bank 2023 के टैग टीम मैच में Jey Uso ने ऐसा करने में सफलता पाई थी।

Money in the Bank में द उसोज़ का सामना रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की टीम से हुआ और इस मैच को द ब्लडलाइन सिविल वॉर की संज्ञा दी गई थी। इस मुकाबले में Jey Uso ने 1294 दिनों तक चली ट्राइबल चीफ की पिन ना होने की स्ट्रीक का अंत कर इतिहास रचा था। ये उपलब्धि दर्शाती है कि वो फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन के रूप में उभर कर सामने आ सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now