WWE छोड़ने वाले Roman Reigns के भाई ने Payback में की वापसी, दिग्गज ने चौंकाने वाला ऐलान कर ट्राइबल चीफ को दिया झटका

Pankaj
WWE Payback 2023 में फेमस सुपरस्टार की हुई वापसी
WWE Payback 2023 में फेमस सुपरस्टार की हुई वापसी

Jey Uso: WWE Payback 2023 में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। जे उसो (Jey Uso) ने चौंकाने वाली वापसी की। उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए। बड़ा ऐलान भी किया गया कि वो अब रॉ (Raw) रोस्टर का हिस्सा रहेंगे।

Ad
Ad

दरअसल WWE Payback 2023 में Grayson Waller Effect शो देखने को मिला। शो में गेस्ट बनकर कोडी रोड्स आए। फैंस ने उन्हें चीयर किया। वॉलर ने रोड्स को बोलने नहीं दिया। उन्होंने रोड्स को बड़ा ऐलान करने के लिए कहा, जिसकी बात काफी समय से चल रही थी।

वॉलर ने इसके बाद कोडी रोड्स के ऊपर कुछ तंज भी कसे। वॉलर पूरी तरह रोड्स को उकसाने की कोशिश कर रहे थे। कोडी ने इसके बाद वॉलर से कहा कि क्या आप Raw, NXT और SmackDown देखते हैं?। वॉलर ने कहा कि मैं सबसे बड़ा स्टार हूं, तो SmackDown को हर हाल में देखता ही हूं।

रोड्स ने इसके बाद बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं Raw रोस्टर के नए मेंबर का स्वागत करना चाहता हूं। उन्होंने जे उसो का नाम लिया। जे ने शानदार वापसी की। फैंस द्वारा उन्हें जबरदस्त पॉप मिला।

वॉलर ने इसके बाद जे से पूछा कि उन्हें Raw रोस्टर का हिस्सा बनते हुए कैसा लग रहा है। साथ ही ये भी कहा कि उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर सफलता टैग टीम के तौर पर ही हासिल की है। जे ने फिर वॉलर को जबरदस्त सुपरकिक लगा दी।

Ad

WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns की हुई थी जीत

पिछले महीने SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। वहां पर जे उसो की जीत होने वाली थी लेकिन जिमी उसो ने आकर उन्हें धोखा दिया। इस वजह से जे को हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने जबरदस्त बवाल मचाया। उन्होंने रोमन रेंस, जिमी उसो और सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया। उन्होंने बड़ा ऐलान भी किया कि वो WWE छोड़ रहे हैं। ये बात किसी को समझ नहीं आई थी। इसके बाद से जे नज़र भी नहीं आए। अब उनकी वापसी हो गई है और वो Raw में नज़र आएंगे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications