3 कारण क्यों Jey Uso WWE SummerSlam 2023 में होने जा रहे संभावित मैच में Roman Reigns को हरा नहीं पाएंगे 

रोमन रेंस लंबे समय बाद SummerSlam 2023 में टाइटल डिफेंड कर सकते हैं
रोमन रेंस लंबे समय बाद SummerSlam 2023 में टाइटल डिफेंड कर सकते हैं

SmackDown: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज किया था। रोमन रेंस ने अभी तक जे उसो का चैलेंज स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, इस बात की काफी संभावना है कि WWE जल्द ही समरस्लैम (SummerSlam) 2023 के लिए रोमन रेंस vs जे उसो मैच ऑफिशियल कर सकती है।

चूंकि, जे उसो ने Money in the Bank 2023 में हुए टैग टीम मैच में रोमन रेंस को पिन किया था। यही कारण है कि सभी यह जानना चाहते हैं कि जे उसो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में रोमन रेंस को हरा पाएंगे या नहीं। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों जे उसो WWE SummerSlam 2023 में होने जा रहे संभावित मैच में रोमन रेंस को हरा नहीं पाएंगे।

3- WWE Superstar Roman Reigns के पास Jey Uso की तुलना में सिंगल्स मैचों में लड़ने का अनुभव ज्यादा है

रोमन रेंस WWE में एक दशक से ज्यादा लंबे करियर के दौरान कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ चुके हैं। यही कारण है कि ट्राइबल चीफ के पास सिंगल्स मैचों में लड़ने का काफी अनुभव है। इसके ठीक विपरीत जे उसो अपने WWE करियर के दौरान ज्यादातर टैग टीम मैचों में कम्पीट करते हुए दिखाई दिए हैं और उनके पास सिंगल्स मैचों में लड़ने का अनुभव उतना नहीं है।

यही नहीं, रोमन रेंस का जे उसो के खिलाफ सिंगल्स मैचों में रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस SummerSlam 2023 में जे उसो को हराकर इस रिकॉर्ड को बेहतर बना सकते हैं। हालांकि, यह बात तो पक्की है कि रोमन रेंस को इस संभावित मुकाबले में जे उसो को हराने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।

2- WWE Roman Reigns को SummerSlam 2023 में लगातार तीसरे प्रीमियम लाइव इवेंट में शायद ही हार देना चाहेगी

रोमन रेंस इस वक्त WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इसके बावजूद WWE में पिछला कुछ समय उनके लिए अच्छा नहीं बीता है। बता दें, रोमन रेंस को Night of Champions में सोलो सिकोआ के साथ मिलकर लड़े गए टैग टीम मैच में केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, Money in the Bank 2023 में हुए द ब्लडलाइन सिविल वॉर टैग टीम मैच में रोमन रेंस पिन भी हो गए थे। WWE रोमन रेंस को लगातार तीसरे प्रीमियम लाइव इवेंट में हार के लिए बुक करके उनकी लैगेसी को शायद ही खतरे में डालना चाहेगी। यही कारण है कि इस बात की संभावना ज्यादा है कि रोमन रेंस SummerSlam 2023 में होने जा रहे संभावित मैच में जे उसो को हराने में कामयाब रहेंगे।

1- Jey Uso अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में कंपनी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं हैं

अगर जे उसो SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनते हैं तो यह काफी यादगार पल बन जाएगा। कई फैंस भी जे उसो को रोमन रेंस से यह टाइटल जीतते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, जे उसो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में कंपनी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं हैं।

ऐसा इसलिए है क्योंकि जे उसो अपने भाई रोमन रेंस की तरह मेनस्ट्रीम स्टार नहीं है। इस वजह से इस बात की संभावना काफी कम है कि WWE SummerSlam 2023 में जे उसो को जीत के लिए बुक करने का जोखिम उठाएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now