3 कारण क्यों Jey Uso WWE में Roman Reigns की Bloodline से लड़ाई में मदद करने से मना कर सकते हैं

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस और जे उसो आएंगे साथ? (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस और जे उसो आएंगे साथ? (Photo: WWE.com)

Reasons Jey Uso Not Help Roman Reigns: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्लडलाइन (Bloodline) के बीच तगड़ी स्टोरीलाइन देखने को मिल रही है। रोमन को सोलो सिकोआ और उनके साथियों से लड़ने के लिए कुछ लोगों की मदद चाहिए। जिमी उसो का रोमन रेंस के साथ रीयूनियन हो गया है। जिमी ने जे उसो से मदद की मांग की थी लेकिन उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया था। कुछ कारणों से लगता है कि जे को रेंस की मदद नहीं करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों जे उसो को WWE में रोमन रेंस की ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ाई में मदद नहीं करनी चाहिए।

Ad

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस के कारण जे उसो को काफी दिक्कतें आई हैं

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस के हील टर्न के बाद उनकी सबसे पहले जे उसो के साथ दुश्मनी देखने को मिली थी। रोमन ने इसमें सभी हदें पार कर दी थी और जे को मजबूरन ब्लडलाइन में कदम रखना पड़ा। बाद में रोमन और जे के बीच चीज़ें ठीक हो गई। हालांकि, रोमन रेंस ने जे उसो को काफी ज्यादा परेशान किया। उनके बीच दुश्मनी भी चली और यहां जिमी उसो भी रोमन के साथ आकर जे के खिलाफ हो गए।

इन सभी चीज़ों से जे उसो का दिल टूट गया और वो WWE SmackDown छोड़कर चले गए। बाद में रोमन रेंस के कहने पर लगातार जिमी उसो ने जे उसो को उनके सिंगल्स रन के दौरान परेशान किया। साफ तौर पर जे उसो के मन में इसी वजह से रोमन रेंस और जिमी उसो के लिए कड़वाहट है। वो यही कारण देते हुए नए ब्लडलाइन के खिलाफ रोमन रेंस की मदद करने के पूरी तरह इंकार कर सकते हैं।

2- जे उसो अपनी WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और सिंगल्स रन पर ध्यान देना चाहेंगे

Ad

जे उसो ने पिछले एक साल में खुद को WWE Raw में सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। उन्होंने यहां कभी भी अपने भाइयों या परिवार का साथ नहीं लिया। इतनी असफलता मिलने के बाद आखिर जे उसो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए और वो मौजूदा समय में Raw के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में से एक हैं। जे साफ तौर पर अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में हैं।

जे को इसी वजह से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन पर ध्यान देकर इसे बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। अगर वो टाइटल हार भी जाए, तो उन्हें अपने सिंगल्स रन को आगे बढ़ाकर और भी ऊंचाइयों तक जाने का प्रयास करना चाहिए। अगर जे, रोमन रेंस और जिमी उसो के साथ आ गए, तो शायद यह चीज़ संभव नहीं हो पाएगी। जे, पुराने ब्लडलाइन के साथ रीयूनियन के बाद संभावित तौर पर दोबारा टैग टीम स्टार बनकर रह जाएंगे। इसी वजह से उन्हें रोमन की मदद नहीं करनी चाहिए।

1- WWE में जे उसो को सोलो सिकोआ या नए ब्लडलाइन से उतनी ज्यादा परेशानी नहीं है

Ad

रोमन रेंस और जिमी उसो हमेशा ही WWE में जे उसो के सबसे करीबी रहे हैं और उन्हें इन दोनों से ही सबसे बड़ा धोखा मिला है। सोलो सिकोआ भी रोमन रेंस के ट्राइबल चीफ रहते हुए जे उसो के खिलाफ गए हैं। हालांकि, जिस तरह रोमन या जिमी ने जे के साथ विश्वासघात किया, उतना सोलो सिकोआ ने नहीं किया है। ऐसे में शायद मौजूदा आईसी चैंपियन को सोलो सिकोआ से उतनी दिक्कत नहीं होगी।

जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ भी जे उसो के परिवार के हैं और उन्होंने भी कभी जे को दिक्कत नहीं पहुंचाई। जे को भी यह चीज़ अच्छे से पता है और इसी वजह से वो अपने परिवार के उन लोगों के खिलाफ शायद नहीं जाना चाहेंगे, जो कभी उनके लिए परेशानी का कारण नहीं बने हैं। यह उनके रोमन रेंस की मदद नहीं करने का एक बड़ा कारण हो सकता है। आने वाले किसी शो में जे इसी कारण को सामने रखते हुए रीयूनियन के लिए इंकार कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications