Jey Uso: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली थी। दरअसल, जे उसो (Jey Uso) ने बताया कि वो WWE छोड़कर जा रहे हैं। साफ तौर पर यह चीज़ स्टोरीलाइन का हिस्सा है और वो एक ब्रेक पर जाने वाले हैं।जे उसो लंबे समय से लगातार काम कर रहे हैं और इसी वजह से शायद वो छुट्टियों पर जा रहे हैं। हालांकि, कुछ कारणों से लगता है कि उनका ब्रेक पर जाना एक खराब निर्णय है। इसलिए इस आर्टिकल में 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों जे उसो का WWE से ब्रेक पर जाना एक गलत फैसला है।3- Jey Uso को WWE फैंस से मिल रहा रिएक्शन खत्म हो जाएगा View this post on Instagram Instagram Postजे उसो इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार्स में से एक हैं। रोमन रेंस के खिलाफ होने के बाद से जे को बेहतरीन रिएक्शन मिल रहा है। वो आसानी से अभी SmackDown ब्रांड के टॉप बेबीफेस हैं। पिछले कुछ हफ्तों में उन्हें लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं दोगुनी हो गई है।जे उसो अगर ब्रेक पर जाते हैं, तो फिर उन्हें मिल रहा यह तगड़ा रिएक्शन खत्म हो जाएगा। अभी उनके पास मोमेंटम है और इसी वजह से फैंस लगातार उन्हें चीयर कर रहे है। अगर वो ब्रेक पर गए, तो फिर समय के साथ उनका रिएक्शन थोड़ा कम हो जाएगा। इस तरह से जे उसो को ही नुकसान झेलना पड़ेगा।2- ब्लडलाइन की कहानी पर फर्क पड़ेगा View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पिछले कई महीनों से WWE की सबसे चर्चित कहानी है। यह कहानी लगातार आगे बढ़ रही है और समय के साथ रोचक होती जा रही है। जिमी उसो के जे उसो के खिलाफ होने से दोबारा ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में फैंस की रुचि बढ़ गई थी। लग रहा था कि WWE ने दोबारा महीनों से चली आ रही कहानी को आगे बढ़ाने का तरीका ढूंढ लिया है।जे उसो इस कहानी का मुख्य किरदार हैं। 2020 में रोमन रेंस और जे उसो से ही स्टोरीलाइन शुरू हुई है। अगर ऐसे में जे ही WWE से चले जाएंगे, तो ब्लडलाइन की कहानी पर फर्क पड़ेगा। रोमन रेंस शायद छुट्टियों पर जाने वाले हैं। जे उसो के नहीं रहने से ब्लडलाइन की ऐतिहासिक स्टोरीलाइन का प्रभाव खत्म हो जाएगा। यह बिजनेस के हिसाब से खराब चीज़ रहेगी।1- जे उसो vs जिमी उसो स्टोरीलाइन को लेकर उत्साह खत्म हो जाएगा View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam 2023 में जिमी उसो द्वारा जे उसो को धोखा देने के बाद से ही चीज़ें रोचक बन गई हैं। दो जुड़वां भाइयों को पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ देखा जा रहा है। लग रहा था कि SmackDown में द उसोज़ दोबारा साथ आ जाएंगे लेकिन जे ने जिमी पर अटैक करके चीज़ों को और ज्यादा रोचक बना दिया है।इस वजह से अभी जे उसो vs जिमी उसो कहानी को लेकर फैंस का उत्साह अलग लेवल पर है। उन्हें लेकर हाइप बनी हुई है लेकिन जे उसो ने WWE से जाने का ऐलान कर दिया है। इससे दोनों जुड़वां भाइयों के बीच स्टोरीलाइन की हाइप खत्म हो जाएगी। अगर जे महीनों बाद वापसी करके जिमी के साथ कहानी दोबारा शुरू भी करते हैं, तो इसका प्रभाव शायद उतना नहीं रहेगा।