3 कारण क्यों LA Knight को WWE SummerSlam 2023 में बैटल रॉयल मैच जीतना चाहिए

WWE SummerSlam 2023 में इन रिंग एक्शन में नजर आएंगे एलए नाइट
WWE SummerSlam 2023 में एलए नाइट इन-रिंग एक्शन में नज़र आएंगे

LA Knight: WWE के साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2023) पर सभी की निगाह टिकी हुई है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले WWE ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस बार शो में SummerSlam बैटल रॉयल मैच होगा। इस बैटल रॉयल का हिस्सा एलए नाइट (LA Knight) भी होंगे।

इस न्यूज़ के आने के बाद से ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। बता दें कि हाल ही में फैंस ने एलए नाइट को पुश ना मिलने पर निराशा जताई थी। फैंस इस समय एलए नाइट को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और उन्हें हर शो में पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार WWE उन्हें जीतने के लिए बुक कर सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों एलए नाइट को SummerSlam 2023 के बैटल रॉयल मैच को जीतना चाहिए।

3- LA Knight इस समय WWE फैंस के बीच बहुत ज्यादा फेमस हैं

एलए नाइट इस समय WWE के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं। उन्हें हर शो में फैंस की तरफ से तगड़ा रिएक्शन देखने को मिल रहा है। उनके इस पॉजिटिव रिएक्शन की वजह से ही WWE को उनके कैरेक्टर में बदलाव करना पड़ा था। पहले वो एक हील कैरेक्टर में नज़र आ रहे थे, वहीं अब वो एक फेस स्टार हैं।

एक साल पहले जब उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था, तब शायद ही किसी ने सोचा था कि वो WWE फैंस के बीच इतने ज्यादा प्रसिद्ध हो जाएंगे। इस समय फैंस उन्हें जीतते हुए देखना चाहते हैं। इस वजह से भी WWE उन्हें इस बैटल रॉयल मैच में जीतने के लिए बुक कर सकता है।

2- एलए नाइट को एक बड़ी जीत की जरूरत है

एलए नाइट को हाल ही में WWE ने धीरे-धीरे पुश देना शुरू किया है। वो इस समय कई पूर्व चैंपियंस का सामना कर चुके हैं। WWE ने कैरेक्टर में भी बदलाव किया है, लेकिन उनका हार-जीत का रिकॉर्ड उनके मोमेंटम को नहीं तैयार पा रहा है।

मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से वो 10 मैचों का हिस्सा बने हैं, इसमें उन्हें 5 में जीत मिली है और इतने में ही हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर WWE उन्हें एक बड़ा पुश देना चाहता है, तो उन्हें एक बड़ी जीत की जरूरत है। इस बैटल रॉयल को जीतकर एलए नाइट उस मोमेंटम को हासिल कर सकते हैं।

1- एलए नाइट के नाम से बिक रही हैं बहुत ज्यादा मर्चेंडाइज

WWE के टॉप स्टार्स की मर्चेंडाइज बहुत ज्यादा बिकती है। इसमें सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस, रिया रिप्ली, कोडी रोड्स और रोमन रेंस जैसे स्टार शामिल हैं। द ब्लडलाइन ग्रुप की भी मर्चेंडाइज को फैंस काफी ज्यादा खरीद रहे हैं। हालांकि, इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है।

एलए नाइट की मर्चेंडाइज को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनकी ये मर्चेंडाइज तब बिक रही है, जब WWE ने उन्हें कोई बड़ा पुश नहीं दिया है। ऐसे में अगर कंपनी उन्हें एक बड़ा पुश देती है, तो मर्चेंडाइज सेलिंग में भी वो टॉप स्टार बन सकते हैं। इस वजह से भी WWE उन्हें SummerSlam 2023 के बैटल रॉयल मैच में जीतने के लिए बुक कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications