Reasons Paul Heyman Not Picked Roman Reigns Call: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) पर नए ब्लडलाइन ने बुरी तरह हमला किया। इसके बाद जे उसो को यह कहते हुए सुना गया कि कॉल लगाइए। शो के अंत में रोमन रेंस ने पॉल हेमन को कॉल करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन सर्विस के बाहर आ रहा था। इसके कुछ बड़े कारण हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों SmackDown में रोमन रेंस का कॉल पॉल हेमन के पास नहीं पहुंच पाया।3- WWE दिग्गज पॉल हेमन, रोमन रेंस से नाराज़ होंगे View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर चले गए थे और इसके बाद ही सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया था। बाद में पॉल हेमन ने लगातार रोमन रेंस से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वो बात नहीं कर पा रहे थे। साफ तौर पर हेमन को सोलो का ब्लडलाइन पर कब्जा करना पसंद नहीं आ रहा था।इसी वजह से उन्होंने रोमन रेंस से मदद की मांग की थी लेकिन वो नहीं आए। बाद में जब पॉल को सोलो सिकोआ ने धराशाई कर दिया और फैक्शन से बाहर कर दिया, तो भी असली ट्राइबल चीफ ने उनकी मदद के लिए एंट्री नहीं की। पॉल को शायद यह चीज पसंद नहीं आई होगी। वो रोमन से नाराज होंगे, क्योंकि उन्होंने वक्त आने पर साथ नहीं दिया। इसी कारण अब जब रोमन को मदद की जरूरत पड़ी, तो वाइजमैन का कॉल रीच से बाहर आ रहा है।2- सोलो सिकोआ ने WWE दिग्गज पॉल हेमन का फोन तोड़ दिया था View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ जब ब्लडलाइन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, तभी पॉल हेमन ने रोमन रेंस को इससे अवगत कराने की कोशिश की। हालांकि, सोलो ने इसी बीच गुस्से में एक मौके पर हेमन का फोन तोड़ दिया था। WWE शायद इस एंगल को स्टोरीलाइन में इस्तेमाल कर रहा है। हो सकता है कि उसी समय से हेमन का फोन बंद हो और वो इसी कारण रोमन से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।रोमन रेंस ने जब SmackDown में पॉल हेमन को कॉल किया था, तो यह संपर्क के बाहर था। इतने समय से फोन बंद होने के कारण ही शायद उनके फोन की सर्विस बंद हो गई होगी। अगर यही बात है, तो फिर रोमन के लिए वाइजमैन से बात करना और सुझाव लेना एकदम मुश्किल हो जाएगा। यह एंगल बेहद रोचक रह सकता है।1- WWE दिग्गज पॉल हेमन ने द रॉक और सोलो सिकोआ के साथ जुड़ने का फैसला कर लिया होगा View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की बादशाहत का अंत WrestleMania XL में हो गया था और इसके बाद पॉल हेमन अकेले पड़ गए थे। रोमन से उनका संपर्क टूट गया था और रोमन उनकी मदद के लिए भी नहीं आए थे। शायद सोलो सिकोआ यही चीज हेमन को बताना चाह रहे होंगे कि वाइजमैन पर हमला करने के बावजूद रोमन वापस नहीं आएंगे। इसी कारण उन्होंने प्लान के तहत पॉल पर अटैक किया होगा। बाद में हेमन को यह चीज समझ आई होगी कि सोलो सही कह रहे थे।वैसे भी कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि WWE ने पॉल हेमन के हील टर्न और रोमन रेंस के खिलाफ जाने वाले एंगल को प्लान किया है। ऐसे में संभव है कि हेमन ने रोमन से नाराज़ होने और मदद नहीं मिलने के तुरंत बाद उनका साथ छोड़ दिया हो। वो इस समय रॉक और सोलो के साथ परदे के पीछे काम कर रहे हो। वैसे भी सोलो ने Bad Blood में रॉक की वापसी के बाद कहा था कि यह प्लान का हिस्सा है। ऐसे में पॉल ही इस प्लान के पीछे हो सकते हैं। इसी कारण रोमन रेंस उनसे संपर्क नहीं कर पाए।