कुछ हफ्ते पहले WWE ने बताया था कि एक नई फैक्शन आने वाली है। इस ग्रुप ने आते ही रॉ में तबाही मचा दी और फिर स्मैकडाउन को भी तबाह कर दिया था। इस वजह से ये ग्रुप चर्चा का विषय बन गया था। WWE ने बाद में बताया कि इस ग्रुप का नाम रेट्रीब्यूशन है।वो कई बाद रॉ और स्मैकडाउन में इन्वैड कर चुके हैं और अपना प्रभाव बना चुके हैं। WWE ने अचानक से इस फैक्शन को लाने का निर्णय लिया था। साथ ही ये ग्रुप किसी को नहीं बक्श रहा है। अबतक ग्रुप के पीछे एक भी सुपरस्टार का नाम सामने नहीं आया।Let’s see...Definitely Dijacovik is the tall guy in the back right.The others. Dio Madden? Aliyah? Chelsea Green? #RETRIBUTION #RetributionWWE pic.twitter.com/URKws0WaTj— David Mansfield (@TheUncannyDMan) September 1, 2020ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE ने रोमन रेंस और उनके भाई जे उसो के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच बुक कियाहर कोई जानना चाहता है कि इस ग्रुप में कौन है। रेट्रीब्यूशन ने काफी सारे फैंस का ध्यान खींचा है लेकिन कुछ ऐसी भी चीज़ें है, जो बताती है कि रेट्रीब्यूशन को लाकर WWE ने बड़ी गलती की है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनसे पता चलता है कि रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थी।3- रेट्रीब्यूशन को लगातार WWE में उपयोग नहीं करनाNo #Retribution.... Anybody else surprised/disappointed or does it matter?? Comment below and Retweets appreciated #WWEPayback #WWE #WWEThunderDome pic.twitter.com/1JoCB015EQ— The Closed Fist (@TheClosedFist) August 31, 2020हर एक एपिसोड में फैंस उम्मीद करते हैं कि रेट्रीब्यूशन की एंट्री हो और वो तबाही मचाए। इसके बावजूद ये ग्रुप कभी-कभी नजर आता है। इस वजह से धीरे-धीरे इस मिस्ट्री ग्रुप को लेकर फैंस की रूचि कम हो रही है।अब फैंस को रेट्रीब्यूशन के आने या न आने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस वजह से रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की एक गलती साबित हो रही है। अब तक मिस्ट्री ग्रुप के आने का को फायदा नहीं हुआ क्योंकि WWE उन्हें लगातार यूज़ नहीं कर रहा।ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब बड़े WWE सुपरस्टार्स सिर्फ एक बार टैग टीम मैच में साथ नजर आए