3 कारण क्यों Roman Reigns को WWE 2K25 का कवर स्टार बनाया गया

Ujjaval
रोमन रेंस को बड़ा स्पॉट मिला है (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस को बड़ा स्पॉट मिला है (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns WWE 2K25 Cover Star: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर थोड़े समय पहले शानदार ऐलान हुआ। वो WWE के वीडियो गेम 2K25 के कवर पर रहेंगे। उनके और ब्लडलाइन (Bloodline) के इर्दगिर्द ही गेम को तैयार किया गया है। यह काफी बड़ी बात है। WWE का रोस्टर काफी बड़ा है और ऐसे में सिर्फ रोमन रेंस को ही चुना जाना शानदार बात है। इसके कुछ कारण हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कारणों पर नज़र डालेंगे, क्यों रोमन रेंस को WWE 2K25 गेम का कवर स्टार बनाया गया।

Ad

3- रोमन रेंस को WWE 2K गेम्स के कवर पर आए लंबा अरसा हो गया था

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस पहली बार 2K गेम्स के कवर पर नहीं आ रहे हैं। इसके पहले रोमन रेंस को 2020 में भी यह सम्मान मिला था। हालांकि, मौजूदा समय की तुलना में उस समय रोमन की लोकप्रियता थोड़ी कम थी। इसके साथ ही बैकी लिंच और रोमन रेंस संयुक्त रूप कवर पोस्टर का हिस्सा थे। रोमन जिस तरह के स्टार हैं, उन्हें अकेले अब तक इस बड़े गेम के कवर पर आने का चांस नहीं मिला था।

WWE को उन्हें पोस्टर का हिस्सा बनाए लंबा वक्त भी हो गया था। इसी वजह से आखिर WWE ने बड़ा कदम उठाते हुए 5 साल बाद रोमन रेंस को कवर पर दोबारा लाने का फैसला किया। इसके पहले जॉन सीना ही एकमात्र स्टार थे, जो दो बार WWE 2K गेम के कवर पर आ चुके थे। अब इस लिस्ट में रोमन रेंस का नाम भी शामिल हो गया है, जो दूसरी बार गेम का मुख्य आकर्षण होंगे।

2- WWE को रोमन रेंस द्वारा सबसे ज्यादा फायदा होता है

Ad

WWE मौजूदा समय में कमाई के मामले में शानदार काम कर रही है। कंपनी के साप्ताहिक शोज़ पूरी तरह से सोल्ड आउट हो रहे हैं और प्रीमियम लाइव इवेंट में भी हजारों लोग आते हैं। रोमन भी इसका एक बड़ा कारण हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोमन रेंस से जुड़ी पोस्ट पर WWE को अन्य रेसलर्स के मुकाबले ज्यादा इंगेजमेंट मिलती है। रोमन WWE को पैसों के मामले में फायदा कराते हैं।

अगर 2K24 को हटा दिया जाए, तो इसके पहले दो साल तक वीडियो गेम ग्लीच से भरा हुआ था। कई फैंस ने तो इसे आगे से नहीं खरीदने की बात कही थी। हालांकि, 2K24 से सुधार दिखा और अब WWE दोबारा पहले जैसा नाम बनाना चाहती है। इस मामले में रोमन रेंस ही एक ऐसे स्टार हैं, जो कंपनी के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रह सकते हैं। WWE ने अपना फायदा देखते हुए रोमन को पोस्टर पर शामिल किया। इसी वजह से अब WWE को पैसों के मामले में जरूर फायदा होगा। फैंस अभी से उत्साहित हैं

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस को अपने जबरदस्त प्रदर्शन का फल मिला है

Ad

रोमन रेंस एक बार पहले कवर पर आ चुके हैं और उन्हें दूसरी बार लाना इस बात का भी सबूत है कि उन्होंने कितना जबरदस्त प्रदर्शन किया हुआ है। पिछले कुछ सालों से रोमन लगातार डॉमिनेट कर रहे हैं। पूरे WWE में कोई भी उनके जैसा सुपरस्टार नहीं है। रोमन ने पहले हील गिमिक में रहते हुए शानदार काम किया और फैंस को एक ऐतिहासिक टाइटल रन दिया।

SummerSlam 2024 के बाद से वो बेबीफेस के तौर पर काम कर रहे हैं। रोमन ने दोनों ही गिमिक में खुद को साबित किया। उन्होंने जिस तरह की स्टोरी दी है और उनका जैसा प्रदर्शन रहा है, उसके बाद रोमन का कवर पर आना बनता है। यह चीज WWE ने भी नोटिस की होगी और उन्होंने सबसे ज्यादा योगदान देने वाले रोमन को कवर स्टार बनाने का फैसला कर लिया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications