Roman Reigns: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट पेबैक (Payback 2023) है। इस इवेंट के लिए फैंस बहुत उत्साहित है क्योंकि कई बड़े मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। Payback 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें शो के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है।ट्राइबल चीफ संभावित तौर पर अभी ब्रेक पर गए हैं। रोमन के इवेंट का हिस्सा नहीं होने से कुछ हद तक WWE को नुकसान होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस के Payback 2023 में नहीं आने से WWE को बड़ा नुकसान होगा।3- Roman Reigns के नहीं रहने से WWE Payback 2023 की स्टार पावर कम नज़र आ रही है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस जब भी किसी शो या इवेंट का हिस्सा बनते हैं, तो कई सारे फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहते हैं। रोमन अब Payback 2023 का हिस्सा नहीं है और इसी वजह से शो को लेकर हाइप कम है। मैच कार्ड को देखकर भी लग रहा है कि स्टार पावर थोड़ी कम है।WWE ने रेंस की गैरमौजूदगी में कई बड़े रेसलर्स को बुक करने की कोशिश की है। हालांकि, ट्राइबल चीफ कंपनी के पोस्टर बॉय हैं और इसी वजह से उनका शो में नहीं होना एक तरह से WWE को नुकसान पहुंचाएगा। ट्राइबल चीफ अब पार्ट-टाइमर बन गए हैं और सीमित समय के लिए नज़र आते हैं। इसी कारण हर इवेंट में उनका नज़र आना संभव नहीं है।2- Payback 2020 से रोमन रेंस के तगड़े सफर की शुरुआत हुई थी View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को टॉप बेबीफेस स्टार के रूप में फैंस ने पसंद नहीं किया और उन्हें लगातार बू मिलती थी। हालांकि, SummerSlam 2020 के साथ उनका हील टर्न हुआ। Payback 2020 में रोमन रेंस ने डॉमिनेंट अंदाज में यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया और इसके बाद से चैंपियनशिप उनके पास ही बनी हुई है।रोमन रेंस के तगड़े सफर की शुरुआत Payback 2020 से हुई थी और इसके बाद यह शो तीन सालों तक नहीं हुआ। अब दोबारा Payback को वापस लाया गया है। ऐसे में रोमन रेंस को इसका हिस्सा जरूर बनना चाहिए था। वो यहां तीन साल तक चैंपियन के रूप में अपने जबरदस्त रन को सेलिब्रेट कर सकते थे। इससे हाइप बनती लेकिन अब रेंस के नहीं होने से कंपनी को नुकसान होगा।1- मेन इवेंट की चिंता खत्म हो जाती View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और अगर वो किसी रेसलर के खिलाफ नज़र आते हैं, तो उस स्टार को अपने-आप फायदा हो जाता है। रोमन रेंस के मैच अमूमन मेन इवेंट लेवल के होते हैं और सभी को पता होता है कि ट्राइबल चीफ ही शो को खत्म करेंगे। उनके मेन इवेंट में रहने से पूरे शो से फैंस बंधे हुए रहते हैं।अब रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में Payback 2023 के मेन इवेंट को लेकर चीज़ें क्लियर नहीं है। सैथ रॉलिंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद एक भी शो को मेन इवेंट नहीं किया है और ऐसे में उन्हें चांस मिल सकता है। हालांकि, अभी भी फैंस के मन में संशय है कि शायद किसी और मैच को यह स्पॉट मिल सकता है। जब रोमन शो में रहते हैं, तो इस विषय में कोई सवाल ही नहीं रहता है। इसी कारण रेंस का नहीं रहना WWE के लिए नुकसान भरी चीज़ है।