Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। ट्राइबल चीफ अभी ब्रेक पर हैं लेकिन पिछले 4 सालों में उन्होंने WWE के प्रोडक्ट को बेहतर बनाने में अहम किरदार निभाया। रोमन ने कुछ मौकों पर संकेत दिए हैं कि वो अपने रेसलिंग करियर का अंत आने वाले कुछ सालों में कर सकते हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania XL) से पहले रिलीज हुई उनकी डॉक्यूमेंट्री में भी इस बात को इशारों-इशारों में बताया गया।असल में रोमन ल्यूकीमिया नाम की बीमारी के चलते ओरल मेडिकेशन पर है। रोमन अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में अगर जरूरत पड़ी, तो वो रिटायर भी हो सकते हैं। रोमन के रिटायरमेंट से WWE को काफी दिक्कतें हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों आने वाले समय में अगर रोमन रेंस रिटायर होते हैं, तो WWE को तगड़ा नुकसान हो सकता है।3- रोमन रेंस के ब्रेक पर जाते ही WWE फैंस का उनकी लगातार मांग करना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को एक समय पर फैंस द्वारा जबरदस्त बू का सामना करना पड़ता था। समय के साथ रोमन को लेकर फैंस की राय बदली और अब हील होने के बावजूद फैंस उन्हें एक्नॉलेज करते हैं। रोमन रेंस WrestleMania XL में चैंपियनशिप हार के बाद ब्रेक पर गए हैं। इसी बीच लगातार फैंस उनकी मांग कर रहे हैं।सोशल मीडिया से लेकर एरीना तक लगातार रोमन को फैंस द्वारा धन्यवाद बोला जा रहा है और उनकी रिंग में वापसी की मांग हो रही है। इससे पता चलता है कि फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। रोमन अगर आने वाले समय में रिटायर हो जाते हैं, तो WWE को नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह चीज़ रेंस की गैरमौजूदगी द्वारा पूरी तरह से क्लियर हो गई है।2- WWE दिग्गज रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में व्यूअरशिप में गिरावट आना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस जिस भी शो का हिस्सा बनते हैं, वो वहां मुख्य आकर्षण के तौर पर नज़र आते हैं। रोमन के आने से लगातार WWE को व्यूअरशिप के मामले में फायदा होता है। टीवी रेटिंग्स के साथ ही सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को भी फायदा देखने को मिलता है। रोमन रेंस अभी ब्रेक पर है और इसी वजह से पिछले कुछ महीनों के मुकाबले अब रेटिंग्स में लगातार गिरावट आ रही है। कंपनी के पास कुछ अन्य बड़े स्टार्स भी है लेकिन वो फैंस को पहले की तरह आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं।रोमन रेंस ने इसके पहले भी जब ब्रेक के बाद वापसी की थी, तो व्यूअरशिप के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। अब जब रोमन वापस आएंगे, तो भी नंबर्स में सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगर अगले कुछ सालों में रोमन रेसलिंग से पूरी तरह दूर होते हुए रिटायरमेंट ले लेते हैं, तो फिर WWE को व्यूअरशिप के मामले में लगातार नुकसान देखने को मिल सकता है।1- WWE को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढने में बहुत दिक्कत होगी View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने पिछले एक दशक में सिंगल्स स्टार के तौर पर अपना बड़ा नाम बनाया है। शुरुआत में उन्हें बेबीफेस के तौर पर तगड़ा पुश दिया गया लेकिन फैंस उन्हें उतना पसंद नहीं करते थे। इसके बावजूद वो कंपनी के पोस्टर बॉय बन गए। बाद में जब रोमन का हील टर्न हुआ, तो वो एक अलग ही लेवल पर पहुंच गए। रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ गिमिक द्वारा अन्य स्टार्स के लिए एक लेवल सेट कर दिया है।रोमन रेंस अगर आने वाले समय में रिटायर होते हैं, तो उनके लेवल, औरा और पॉपुलैरिटी का रिप्लेसमेंट ढूंढना मुश्किल हो जाएगा। कंपनी को जॉन सीना के बाद टॉप बेबीफेस की तलाश थी और उनकी यह तलाश कोडी रोड्स के रूप में पूरी हो गई है। इसके बावजूद एक टॉप हील के रूप में किसी भी रेसलर का रोमन की जगह लेना बहुत मुश्किल होगा। यह चीज़ आगे जाकर कंपनी को तगड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।