3 कारण क्यों Roman Reigns को WWE Night of Champions 2023 में लंबे समय बाद पहली बार पिन होते हुए हारना चाहिए

WWE Night of Champions में रोमन रेंस रिंग में नज़र आएंगे
WWE Night of Champions में रोमन रेंस रिंग में नज़र आएंगे

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय अपने 1000 दिनों तक WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने के रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। फैंस अब उनके इस टाइटल रन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। करीब तीन साल से कोई भी स्टार रोमन रेंस को पिन नहीं कर सका है। आखिरी बार उन्हें बैरन कॉर्बिन (Baron Corbin) ने लगभग 1,253 दिनों पहले पिन किया था।

Ad

WWE Night of Champions में रोमन रेंस का सामना अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस से होना है। इस मैच में रोमन रेंस के पार्टनर के रूप में सोलो सिकोआ नज़र आएंगे। कुछ कारणों से लगता है कि रोमन रेंस को यहां पिन लेना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को Night of Champions में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ मैच में पिनफॉल द्वारा हारना चाहिए।

3- Sami Zayn और Kevin Owens को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns पर आखिर जीत हासिल करने के लिए

Ad

सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस WWE के सबसे टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं। ये दोनों ही स्टार्स इस समय काफी ज्यादा फेमस हैं और फैंस उन्हें बेबीफेस के रूप में पसंद कर रहे हैं। हालांकि, बेबीफेस के रूप में मिल रही सफलता के बाद भी उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

इस साल Royal Rumble में केविन ओवेंस का सामना रोमन रेंस से हुआ था और इस मैच में केविन को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा Elimination Chamber 2023 में सैमी ज़ेन को भी रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर वो इस बार जीत हासिल कर लेते हैं, तो आखिरकार वो रोमन रेंस को हरा पाएंगे और इस स्टोरीलाइन को खत्म कर पाएंगे। सैमी और केविन को बदला लेने का मौका मिल जाएगा।

2- रोमन रेंस को काफी समय से कोई भी स्टार पिन नहीं कर सका है

Ad

रोमन रेंस को काफी समय से कोई भी स्टार पिन नहीं सका है। आखिरी बार TLC में उन्हें बैरन कॉर्बिन ने पिन किया था। वो करीब 1000 दिनों से चैंपियन भी हैं। ऐसे में फैंस अब उनका स्ट्रीक खत्म होते हुए देखना चाहते है।

इसमें कोई भी शक नहीं है कि रोमन रेंस एक शानदार चैंपियन हैं और वो कंपनी के टॉप ड्रॉ है, लेकिन लंबे समय से उन्हें कोई भी स्टार पिन नहीं कर सका है, जिसका असर बाकी के रोस्टर पर पड़ सकता था। इस वजह से भी WWE Night of Champions में रोमन रेंस को पिन लेना चाहिए।

1- एक बड़ी हार से रोमन रेंस के टाइटल रन पर संकट आ सकता है

Ad

रोमन रेंस का एक चैंपियन के रूप में रन बेहद शानदार रहा है। रोमन रेंस से ज्यादा सिर्फ चार स्टार्स ही इतने लंबे समय तक वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं। उनसे आगे इस लिस्ट में पेड्रो मोरालेस, हल्क होगन, बॉब बैकलैंड और ब्रूनो सैमार्टिनो जैसे महान स्टार्स हैं।

ऐसे में अगर WWE Night of Champions में रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ता है, तो फैंस को इस बात की भी उम्मीद हो जाएगी कि उन्हें भी हराया जा सकता है। इस मैच में हार के बाद उनके टाइटल मैच और ज्यादा दिलचस्प हो सकते हैं। साथ ही फैंस उनके कैरेक्टर से भी बोर नहीं होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications