3 कारण क्यों WWE दिग्गज Roman Reigns को ट्राइबल चीफ कैरेक्टर को रिटायर कर देना चाहिए 

WWE Raw, Roman Reigns, Solo Sikoa, Bloodline, Jey Uso, Jimmy Uso, Sami Zayn,
क्या रोमन रेंस ट्राइबल चीफ कैरेक्टर त्याग देंगे? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Tribal Chief Character: रोमन रेंस (Roman Reigns) के WrestleMania XL में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के हाथों अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवाने के बाद सोलो सिकोआ ने उला फाला पर कब्जा कर लिया था। इस वजह से सोलो महीनों तक WWE में ट्राइबल चीफ बने रहे थे। हालांकि, रोमन Raw के Netflix प्रीमियर पर सिकोआ को हराकर उला फाला हासिल करते हुए एक बार फिर ट्राइबल चीफ बन गए। हालांकि, रेंस के ट्राइबल चीफ बनने के बाद असली ब्लडलाइन की कहानी में कोई रोचक ट्विस्ट नहीं आया है। ऐसा लग रहा है कि अब उनके इस स्टोरी से आगे बढ़ने का वक्त आ चुका है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE दिग्गज रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ को रिटायर कर देना चाहिए।

Ad

3- रोमन रेंस को WWE में ट्राइबल चीफ कैरेक्टर निभाते हुए 4 साल से ज्यादा समय बीत चुका है

youtube-cover
Ad

साल 2020 में रोमन रेंस का बेबीफेस कैरेक्टर फीका पड़ने लगा था। इसके बाद रोमन ने SummerSlam 2020 में ट्राइबल चीफ कैरेक्टर में वापसी की थी। रेंस के लिए यह कैरेक्टर गेमचेंजर साबित हुआ था और उन्हें WWE में जबरदस्त सफलता मिली। फैंस को भी दिग्गज का यह नया रूप काफी पसंद आया था और उनकी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ी थी। हालांकि, रोमन रेंस को मौजूदा समय में ट्राइबल चीफ कैरेक्टर निभाते हुए 4 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। यही कारण है कि रोमन को ट्राइबल चीफ कैरेक्टर को अब रिटायर करते हुए कुछ नया करना चाहिए।

2- रोमन रेंस के WWE में बेबीफेस होने की वजह से उनका ट्राइबल चीफ कैरेक्टर ठीक तरीके से काम नहीं करेगा

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ कैरेक्टर में इसलिए सफलता मिली थी क्योंकि वो उस वक्त हील हुआ करते थे। रोमन का हील ट्राइबल चीफ के रूप में खतरनाक रूप देखने को मिला था और वो अपने साथियों की भी बेइज्जती करने से पीछे नहीं हटते थे। हालांकि, रेंस बेबीफेस ट्राइबल चीफ के रूप में यह चीज नहीं कर पाएंगे और वो हील की तरह अपनी बातें खुलकर भी नहीं रख पाएंगे। इससे रोमन रेंस के ट्राइबल चीफ कैरेक्टर पर काफी असर पड़ने वाला है। यही कारण है कि रोमन को अपने बेबीफेस रन के लिए नया कैरेक्टर लेकर आना चाहिए।

1- WWE में असली ब्लडलाइन मेंबर्स अपने-अपने रास्ते पर चल चुके हैं

रोमन रेंस के ब्लडलाइन में एक वक्त सैमी ज़ेन, द उसोज़ और सोलो सिकोआ हुआ करते थे। उस वक्त ब्लडलाइन मेंबर्स एक साथ रहा करते थे और अक्सर रोमन को एक्नॉलेज करते हुए दिखाई देते थे। हालांकि, मौजूदा समय में चीजें अलग हो चुकी हैं और असली ब्लडलाइन मेंबर्स रेंस, सैमी ज़ेन, जिमी-जे उसो शायद ही कभी साथ नज़र आते हैं। यही नहीं, इन सभी सुपरस्टार्स की WWE में अलग-अलग कहानी देखने को मिल रही है। याद दिला दें, जे इस शर्त पर असली ब्लडलाइन में वापसी को तैयार हुए थे कि इस फैक्शन में सभी मेंबर्स को बराबरी का दर्जा मिलेगा। यही कारण है अब रोमन रेंस का ट्राइबल चीफ कैरेक्टर में काम करने का कोई फायदा नहीं है और उन्हें इसे रिटायर कर देना ही सही रहेगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications