3 कारण क्यों Roman Reigns को Bash in Berlin के बाद WWE में वापसी करनी चाहिए

Ujjaval
रोमन रेंस को WWE से ज्यादा लंबा ब्रेक नहीं लेना चाहिए (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस को WWE से ज्यादा लंबा ब्रेक नहीं लेना चाहिए (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Return After Bash in Berlin: WWE समरस्लैम (SummerSlam) में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने लंबे समय बाद वापसी की और इसके बाद लगातार दो SmackDown का हिस्सा बने। हालांकि, वो अब दोबारा ब्रेक पर चले गए हैं और उन्हें आने वाले किसी भी शो के लिए एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है।

रोमन रेंस की वापसी पर अभी सवाल हैं लेकिन उनका Bash in Berlin के बाद आना काफी अच्छा फैसला हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को Bash in Berlin के बाद WWE में धमाकेदार वापसी करनी चाहिए।

3- Roman Reigns के आने से SmackDown का USA Network पर पहला एपिसोड खास बन पाएगा

SmackDown के शोज़ इस समय FOX Network पर प्रसारित होते हैं। हालांकि, अगले महीने इसकी USA Network पर वापसी होने वाली है और इसे WWE जरूर यादगार बनाना चाहेगा। पहले रोमन को इस बड़े शो के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा था लेकिन बाद में उनके नाम को हटा दिया गया। कंपनी को रोमन को इस शो का हिस्सा सरप्राइज के तौर पर बनाना चाहिए। इससे यह एपिसोड खास बन जाएगा और ब्लू ब्रांड के नए एरा की अच्छी शुरुआत होगी।

रोमन रेंस के एडवर्टाइजमेंट से हटने के बाद फैंस को उनके रिटर्न के बारे में कोई आईडिया नहीं लग रहा है। सोलो सिकोआ WWE SmackDown के USA Network पर रिटर्न वाले स्पेशल एपिसोड में किसी बड़े सेलिब्रेशन या सेरेमनी का आयोजन कर सकते हैं। इसी बीच रोमन रेंस रिटर्न करते हुए फैंस को चौंका सकते हैं और सेरेमनी को खराब कर सकते हैं। इस तरह की वापसी SmackDown के एपिसोड में चार चांद लगा देगी।

2- WWE Bad Blood में मैच सेटअप करने के लिए रोमन रेंस को आना चाहिए

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी करके बवाल मचाया था और इसके बाद से फैंस उन्हें रिंग में देखने की इच्छा रख रहे हैं। कई लोगों को लगा था कि रेंस का मुकाबला Bash in Berlin में होगा लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बाद कंपनी का अगला इवेंट WWE Bad Blood है और इसे अभी से काफी ज्यादा हाइप किया जा रहा है।

रोमन रेंस को अब इन-रिंग रिटर्न के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए और Bad Blood उनके लिए तगड़ा विकल्प रह सकता है। इस शो में मैच सेटअप करने के लिए उन्हें जल्द ही वापसी करने की जरूरत है। इसी वजह से असली ट्राइबल चीफ को Bash in Berlin के बाद SmackDown के किसी एपिसोड में वापसी करनी चाहिए और सोलो सिकोआ पर हमला करते हुए मैच की नींव रख देनी चाहिए। फैंस यह देखकर जरूर खुशी होंगे।

1- Roman Reigns का ज्यादा समय WWE एक्शन से दूर रहना स्टोरीलाइन खराब कर सकता है

रोमन रेंस की इस समय ब्लडलाइन के साथ चल रही स्टोरीलाइन काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। रोमन द्वारा बनाए गए फैक्शन पर सोलो सिकोआ ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है और इसमें नए सदस्यों को जोड़ लिया है। इसके साथ ही सोलो अब रोमन के बजाय खुद को ट्राइबल चीफ बोल रहे हैं। इस ट्राइबल चीफ के पद और उला-फाला के लिए ही रोमन और सोलो के बीच अनबन हुई है।

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी के बाद ब्लडलाइन की यह स्टोरीलाइन काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई थी और फैंस का उत्साह इसके लिए बहुत बढ़ गया था। हालांकि, रोमन रेंस अगर लंबे समय तक एक्शन से दूर रहेंगे, तो इससे स्टोरीलाइन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और फैंस की इसे लेकर हाइप खत्म हो सकती है। इसी वजह से रोमन को ज्यादा देरी नहीं करते हुए Bash in Berlin के बाद WWE SmackDown में वापस आ जाना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now