WWE Money in the Bank 2023: 3 कारणों से Roman Reigns और Solo Sikoa को The Usos के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा

roman reigns solo sikoa loss
Money in the Bank में रोमन रेंस पिन हुए

Roman Reigns: WWE Money in the Bank 2023 कई मायनों में एक शानदार इवेंट साबित हुआ है, जिसकी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। इस इवेंट के बिल्ड-अप में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मैच सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ था, जो अपने भाइयों से धोखा खा चुके हैं।

रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के साथ टीम बनाते हुए द उसोज़ का सामना किया और इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जो पिछले साढ़े 3 सालों से नहीं हुआ था। मैच बहुत संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन अंत में जब ट्राइबल चीफ की हार हुई तो सब चौंक उठे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में, जिनसे Money in the Bank में Roman Reigns और सोलो सिकोआ को द उसोज़ के हाथों हार मिली है।

#)स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने के लिए WWE Money in the Bank में The Usos की Roman Reigns पर जीत जरूरी थी

आपको याद दिला दें कि पहले Night of Champions 2023 में जिमी उसो और उसके बाद एक SmackDown एपिसोड में जे उसो ने भी Roman Reigns को सुपरकिक लगाकर उन्हें धोखा दिया था। द उसोज़ के द ब्लडलाइन से अलग होने के बाद सवाल खड़े किए जाने लगे थे कि क्या इस कहानी का अंत होने वाला है।

चूंकि रोमन अब तक अपने अधिकांश मैचों में जीत दर्ज करते आए थे और अब अगर उन्हें द उसोज़ पर जीत मिल गई होती तो कहीं ना कहीं जे और जिमी उसो को ट्राइबल चीफ के सामने झुकना पड़ता। इससे ये स्टोरीलाइन वहीं आकर रुक जाती, जहां कुछ महीने पहले हुआ करती थी।

इसलिए जे और जिमी उसो की ये जीत साबित कर रही है कि अब वो रोमन के सामने नहीं झुकेंगे, दूसरी ओर ट्राइबल चीफ को डॉमिनेंस पसंद है। इस बीच द उसोज़ का लक्ष्य शायद सोलो सिकोआ को भी अपने साथ लाना है, इसलिए आने वाले हफ्तों में देखना दिलचस्प होगा कि रोमन दोबारा अपना वर्चस्व कायम कर पाएंगे या द उसोज़, सिकोआ को भी ट्राइबल चीफ से दूर कर देंगे।

#)द उसोज़ बदला पूरा करना डिज़र्व करते हैं

WWE से जुड़े जो लोग द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन को शुरू से फॉलो कर रहे हैं, वो जानते हैं कि इस सबकी शुरुआत तब हुई थी जब Hell in a Cell 2020 में उस समय चोटिल जिमी उसो पर खतरनाक मूव लगाकर Roman Reigns ने जे उसो को 'आई क्विट' कहने पर मजबूर किया था।

उस समय द उसोज़ को मजबूरन रोमन को अपने ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करना पड़ा। मगर पिछले 3 सालों में रोमन के हाथों में ज्यादा पावर आती जा रही थी, जिसके कारण उनका रवैया भी बदल रहा था। खासतौर पर WrestleMania 39 में द उसोज़ की टैग टीम चैंपियनशिप हार के बाद ट्राइबल चीफ ने उनके साथ खराब बर्ताव करना शुरू किया था।

पिछले कुछ महीनों में रोमन कई बार अपने भाइयों को हजारों फैंस के सामने जलील कर चुके, यही वजह रही कि द उसोज़ अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए। जे और जिमी उसो ने लंबे समय तक रोमन के क्रूर रवैये के खिलाफ नज़रें झुकाए रखीं। ये सभी बातें दर्शाती हैं कि द उसोज़ की इस जीत को बदले के रूप में देखा जाना गलत नहीं होगा।

#)SummerSlam 2023 में जे उसो vs रोमन रेंस मैच बुक करने के लिए

Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ vs द उसोज़ मैच में कांटेदार टक्कर देखने को मिली। कभी Roman Reigns की टीम बढ़त हासिल करती तो कभी द उसोज़ बेहतर साबित हो रहे थे। ऐसे कई मौके आए जब लगने लगा था कि ट्राइबल चीफ एक और बड़ी जीत अपने नाम करने वाले हैं।

मगर मैच का अंत तब हुआ जब जे उसो ने स्प्लैश लगाने के बाद रोमन को पिन किया। आपको याद दिला दें कि ट्राइबल चीफ को आखिरी बार पिन के जरिए हार करीब साढ़े 3 साल पहले मिली थी। चूंकि रोमन को जे उसो ने पिन किया है, इसलिए इस बात की संभावनाएं बढ़ गई हैं कि जल्द ही उनके बीच SummerSlam 2023 के मैच का बिल्ड-अप शुरू हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now