Roman Reigns: WWE Money in the Bank 2023 में द ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच में जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को पिन करते हुए सबको चौंका दिया था। इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में ट्राइबल चीफ ने गुस्से में आकर अपने ही भाइयों पर खतरनाक तरीके से अटैक किया, जिसके कारण जिमी उसो को अस्पताल भी ले जाना पड़ा।वहीं ब्लू ब्रांड के इसी एपिसोड में जे उसो ने रोमन के सामने वन-ऑन-वन मैच का चैलेंज रखा और इस चैलेंज को मिले क्राउड रिएक्शन से पता चलता है कि फैंस भी दोनों भाइयों की सिंगल्स भिड़ंत को देखने के लिए बेताब हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में जिनसे WWE को SummerSlam 2023 में Roman Reigns vs जे उसो मैच जरूर बुक करना चाहिए।#)स्टोरीलाइन के अनुसार WWE SummerSlam 2023 में Jey Uso ही Roman Reigns के परफेक्ट चैलेंजर होंगेSportskeeda Wrestling@SKWrestling_"You better accept my challenge so I can whoop your a** again!" - Jey to Roman#SmackDown #WWE9815"You better accept my challenge so I can whoop your a** again!" - Jey to Roman#SmackDown #WWE https://t.co/0DghXj0fViRoman Reigns ने 2020 में वापसी के बाद अपना सबसे पहला टारगेट जे उसो को बनाया था। उस साल रोमन ने Clash of Champions और Hell in a Cell में अपने भाई का बुरा हाल करते हुए उन्हें अपने साथ आने पर मजबूर किया।वहीं पिछले कुछ समय की बात करें तो जिमी ने गुस्से में आकर सीधे तौर पर रोमन पर अटैक कर दिया था, लेकिन जे उसो को सोचने के लिए समय दिया गया। यहां तक कि इसके लिए भी एक अलग सैगमेंट बुक किया गया कि जे किसका साथ देते हैं।उन्हें जिमी की तुलना में अलग तरीके से बिल्ड किया गया है और अब Money in the Bank में उनके हाथों रोमन की 1294 दिनों तक चली पिन ना होने की स्ट्रीक का टूटना भी इस ओर इशारा कर रहा है कि स्टोरीलाइन के अनुसार जे उसो ही इस समय ट्राइबल चीफ के परफेक्ट चैलेंजर हैं।#)जे उसो को जिमी उसो पर हुए अटैक का बदला लेना हैSportskeeda Wrestling@SKWrestling_"I'm right here, I ain't going away." #SmackDown #WWE60999"I'm right here, I ain't going away." 💔#SmackDown #WWE https://t.co/CrSDgJjzMyजैसा कि हमने आपको बताया कि SmackDown में रोमन रेंस ने जिमी उसो पर बहुत क्रूर तरीके से अटैक किया, जिसके कारण उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा और उन्हें एम्बुलेंस में अस्पताल भी ले जाया गया। सोलो सिकोआ और रोमन ने मिलकर द उसोज़ का बुरा हाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।वहीं ब्लू ब्रांड के एपिसोड के मेन इवेंट में जे उसो बहुत गुस्से में दिखाई दिए और उनकी आंखों में साफ तौर पर बदले की भावना देखी जा सकती थी। उनका Roman Reigns को चैलेंज इस बात का सबूत है कि जे अपने सगे भाई, जिमी पर हुए अटैक का हर हालत में बदला लेना चाहते हैं।#)रोमन रेंस अपनी पिन की स्ट्रीक के टूटने का बदला लेना चाहेंगेB/R Wrestling@BRWrestlingIn 2013, Jey Uso was the first person to pin Roman Reigns.In 2023, Jey Uso became the first person to pin Roman Reigns in more than 3 years.Amazing.6397687In 2013, Jey Uso was the first person to pin Roman Reigns.In 2023, Jey Uso became the first person to pin Roman Reigns in more than 3 years.Amazing. https://t.co/yNsBmWfSEUMoney in the Bank 2023 में Roman Reigns की 1294 दिनों तक चली पिन ना होने की स्ट्रीक के टूटने से सभी वाकिफ हैं। इससे पूर्व उन्हें आखिरी बार TLC 2019 में बैरन कॉर्बिन ने पिन किया था। इतने लंबे समय तक पिन ना होने की स्ट्रीक कायम करना बेहद मुश्किल काम है, इसलिए उस शानदार रिकॉर्ड का टूटना ट्राइबल चीफ के लिए निराशाजनक रहा होगा।इस स्ट्रीक के टूटने से कहीं ना कहीं ट्राइबल चीफ की लिगेसी पर बड़ा दाग लग गया है और इसके सबसे बड़े जिम्मेदर जे उसो हैं। इसलिए रोमन, Money in the Bank में मिली पिन के जरिए हार का बदला जरूर पूरा करना चाहेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।