3 कारण क्यों Roman Reigns और Jey Uso के WWE SummerSlam 2023 मैच में कोई इंटरफेरेंस नहीं होनी चाहिए

Ujjaval
WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो का मैच होगा
WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो का मैच होगा

Roman Reigns vs Jey Uso: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच मैच तय हो गया है। दोनों के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिलेगा और यह संभावित तौर पर मेन इवेंट में हो सकता है।

कई फैंस को अंदाजा है कि इस मैच में कुछ स्टार्स की इंटरफेरेंस हो सकती है। हालांकि, कुछ कारणों से लगता है कि मुकाबले में किसी को दखल नहीं देना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस और जे उसो के बीच SummerSlam 2023 में होने वाले मैच में किसी की इंटरफेरेंस नहीं होनी चाहिए।

3- WWE SummerSlam 2023 में पता चल जाएगा कि Roman Reigns और Jey Uso में से बेहतर कौन है

रोमन रेंस और जे उसो दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। रेंस साफ तौर पर जे उसो को उनके लेवल पर नहीं मानते हैं। जे उसो को भी लगता है कि रेंस ट्राइबल चीफ के पद के हकदार नहीं हैं। इसी वजह से SummerSlam में मैच लड़कर दोनों साबित करना चाहेंगे कि बेहतर कौन हैं।

ऐसे में अगर किसी स्टार की इंटरफेरेंस देखने को मिलेगी, तो इससे साबित नहीं हो पाएगा कि असल में ट्राइबल चीफ के पद का असली हकदार कौन हैं। इंटरफेरेंस नहीं होने से फैंस को भी पता चल जाएगा कि रेंस और जे में से कौन असल में अपने परिवार का लीडर हैं।

2- इंटरफेरेंस का फैंस पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं, इसलिए मजा किरकिरा हो जाता है

अमूमन बड़े मैचों में अगर कोई सुपरस्टार दखल देकर नतीजे को बदलने की कोशिश करता है, तो इससे फैंस चौंक जाते हैं। हालांकि, रोमन रेंस के मैचों में यह चीज़ नहीं है। रोमन रेंस के लगभग सभी मैचों में इंटरफेरेंस देखने को मिलती है और रेफरी चोटिल हो जाते हैं। उनके SummerSlam के मैच के लिए भी ऐसा ही लग रहा है।

सभी फैंस अंदाजा लगाकर बैठे हैं कि सोलो सिकोआ, पॉल हेमन और जिमी उसो दखल दे सकते हैं। इससे मैच को लेकर कुछ हद तक मजा किरकिरा हो जाएगा। ऐसे में WWE को फैंस की सोच से विपरीत काम करना चाहिए और इस मैच में कोई भी इंटरफेरेंस बुक नहीं करनी चाहिए। इससे मैच ज्यादा बेहतर बनेगा और फैंस के लिए पिछले कुछ शोज़ के मेन इवेंट्स की तुलना में यह मैच अलग और खास महसूस होगा।

1- रोमन रेंस और जे उसो के आखिरी दो मैच इंटरफेरेंस से भरे थे

youtube-cover

रोमन रेंस और जे उसो के बीच पहले दो मैच देखने को मिले हैं। वो Clash of Champions 2020 और Hell in a Cell 2020 में आमने-सामने आए थे। इन दोनों ही मुकाबलों में इंटरफेरेंस देखने को मिली थी। इस चीज़ का नुकसान कुछ हद तक जे उसो को झेलना पड़ा था।

Clash of Champions ने जे को दर्द में देखकर जिमी उसो ने उनपर टॉवल डालकर मैच का अंत करा दिया था। Hell in a Cell में रोमन ने जिमी पर हमला किया था और इसी कारण जे ने मजबूरन हार मान ली थी। जे उसो और रोमन रेंस के आखिरी दोनों मैच इंटरफेरेंस से भरे थे और इसी वजह से अब उनके बीच बिना किसी दखल में मैच होना चाहिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now