WWE में शील्ड बेहद लोकप्रिय टीम में से एक थी। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्बोज के एक साथ कई शानदार मैच दिए हैं। अब डीन एम्ब्रोज ने WWE को छोड़ दिया है और AEW में चले गए हैं। फैंस आज भी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को एक साथ रिंग में काम करते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन क्या मुमकिन होगा? हम यहां आपको तीन कारण बता रहे हैं जो इशारा करते हैं कि सैथ रॉलिंस और सैथ रॉलिंस को शील्ड बना लेनी चाहिए।
सैथ रॉलिंस का WWE में किरदार फीका पड़ रहा है
WWE में जबसे बड़े सुपरस्टार्स गायब है तभी से उसका रंग फीका पड़ रहा है। रोमन रेंस वापसी के बाद सैथ रॉलिंस के टीम बनाए और एक फेस के रुप में दोनों एक बार शील्ड बनानी चाहिए। इसमें सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस की टीम का मैच द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ होना चाहिए। रॉलिंस और द फीन्ड की दुश्मनी थी जबकि स्ट्रोमैन और रोमन रेंस का इतिहास पुराना है। ऐसे में शील्ड बनाम वायट फैमिली की कहानी को शानदार अंदाज में दिखाया जा सकता है।