3 कारण जो बताते हैं कि WWE में सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस के साथ एक बार फिर शील्ड बनानी चाहिए

Ankit
WWE
WWE

WWE में शील्ड बेहद लोकप्रिय टीम में से एक थी। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्बोज के एक साथ कई शानदार मैच दिए हैं। अब डीन एम्ब्रोज ने WWE को छोड़ दिया है और AEW में चले गए हैं। फैंस आज भी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को एक साथ रिंग में काम करते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन क्या मुमकिन होगा? हम यहां आपको तीन कारण बता रहे हैं जो इशारा करते हैं कि सैथ रॉलिंस और सैथ रॉलिंस को शील्ड बना लेनी चाहिए।

सैथ रॉलिंस का WWE में किरदार फीका पड़ रहा है

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस
रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस

WWE में जबसे बड़े सुपरस्टार्स गायब है तभी से उसका रंग फीका पड़ रहा है। रोमन रेंस वापसी के बाद सैथ रॉलिंस के टीम बनाए और एक फेस के रुप में दोनों एक बार शील्ड बनानी चाहिए। इसमें सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस की टीम का मैच द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ होना चाहिए। रॉलिंस और द फीन्ड की दुश्मनी थी जबकि स्ट्रोमैन और रोमन रेंस का इतिहास पुराना है। ऐसे में शील्ड बनाम वायट फैमिली की कहानी को शानदार अंदाज में दिखाया जा सकता है।

सैथ रॉलिंस और रोंमन के एक साथ आने से WWE को फायदा होगा

रोमन रेंस
रोमन रेंस

जैसा की साफ है कि रोमन रेंस इस वक्त WWE से बाहर हैं। सैथ रॉलिंस नए रेसलर डॉमिनिक मिस्टीरियो को आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन सैथ रॉलिंस को अब एक अच्छी स्टोरी की जरुरत है। भले ही सैथ रॉलिंस मंडे नाइट मसीहा बने हैं लेकिन उनका किरदार अच्छा नहीं रहा है। अभी लाइव ऑडियंस नहीं है तो सैथ रॉलिंस को बू नहीं मिल रहा है लेकिन दर्शकों के होते ये मुमकिन हैं। ऐसे में रोमन रेंस के टीम मेंबर जैसे बडी मर्फी, ऑस्टिन थ्योरी और AOP धोखा दे और रोमन रेंस आकर उन्हें बचाएं। ऐसे में रोमन रेंस की वापसी हो जाएगी और सैथ रॉलिंस को अलग रोल मिल जाएगा साथ ही WWE को फायदा भी होगा।

WWE में शील्ड बनाकर रोमन रेंस इस बार सैथ रॉलिंस को धोखा दें

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

WWE में शील्ड जब जब बनी हर बार टूटी। पहले सैथ रॉलिंस ने तोड़ा फिर डीन एम्ब्रोज ने रोमन रेंस के ल्यूकीमिया के कारण बाहर जाने के बाद उसको अलग किया। अब बारी रोमन रेंस की है। रोमन रेंस रॉ के दौरान अपनी वापसी कर सैथ रॉलिंस के साथ टीम बना सकते हैं लेकिन कुछ वक्त जब दोनों की गाड़ी पटरी पर आ जाए तो वो तोड़ सकते हैं। जिससे रोमन रेंस एक अच्छे हील बन सकते हैं। रोमन रेंस को अब एक मजबूत किरदार की जरुरत है।