3 कारण क्यों WWE SmackDown में Paul Heyman पर हमला करके Solo Sikoa ने बहुत बड़ी गलती की है

WWE दिग्गज पॉल हेमन पर हमला करके सोलो सिकोआ ने सारी सीमाएं लांघ दीं हैं (Photos: WWE.com)
WWE दिग्गज पॉल हेमन पर हमला करके सोलो सिकोआ ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं (Photos: WWE.com)

Reasons Solo Sikoa Big Mistake Attacking Paul Heyman: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में पॉल हेमन (Paul Heyman) पर हमला कर दिया था। इसके चलते द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरी काफी मजेदार हो गई है। फैंस इस हमले को लेकर हैरान हैं और सभी को लगता है कि ऐसा करके सोलो ने बहुत बड़ी गलती की है।

Ad

पॉल पूरे ग्रुप के साथ उसकी शुरुआत से काम कर रहे हैं। इसलिए उनके साथ ऐसा करना सबके लिए बेहद चौंकाने वाला पल था। इस आर्टिकल में हम आपको वह 3 कारण बताने वाले हैं, जिनके आधार पर WWE SmackDown में पॉल हेमन पर हमला करके सोलो सिकोआ ने बहुत बड़ी गलती की है।

#3 WWE की सबसे जबरदस्त टैग टीम द उसोज़ वापस साथ आ सकती है

Ad

जिमी उसो और जे उसो के बीच में चीजें WWE SummerSlam 2023 में हुए धोखे के बाद से ठीक नहीं रही हैं। जिमी ने कहा था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था, ताकि वह ट्राइबल चीफ बनकर कहीं भ्रष्ट और ताकत के भूखे ना हो जाएं। इस समय सोलो सिकोआ की स्थिति देखकर यह संभव है कि जे समझ जाएं, कि उनके भाई उन्हें किस चीज से बचाने का प्रयास कर रहे थे।

इसके चलते वह फिर से साथ आना चाहें और ऐसा होते ही द उसोज़ वापस साथ आ सकते हैं। यह बात ठीक है कि ब्लडलाइन में एक समय पर जे और पॉल हेमन के बीच में तनातनी थी लेकिन यह संभव है कि वह इसको भुलाकर पॉल हेमन पर हुए हमले का बदला लेने के लिए इस नई ब्लडलाइन का सामना करने को तैयार हो जाएंगे, जो अच्छी बात है। इसी कारण लगता है कि ब्लडलाइन ने पॉल पर हमला करके गलती की।

#2 WWE में दो दुश्मनों को साथ लाने का कारण बन सकते हैं पॉल हेमन

youtube-cover
Ad

पॉल हेमन ने अपने करियर में कई रेसलर्स के साथ काम किया है। इनमें से एक सीएम पंक भी हैं जिनके साथ उनका सैगमेंट पिछले हफ्ते हुए WWE SmackDown एपिसोड में देखने को मिला था। वहीं ब्रॉक लैसनर से भी उनकी दोस्ती है और उन्होंने भी साथ में काम किया हुआ है। यह संभव है कि यह दोनों साथ में आकर द ब्लडलाइन को खत्म करना चाहें।

यह ऐसी चीज है, जो द ब्लडलाइन नहीं चाहेगी क्योंकि उसके पास पहले ही बहुत सारे विरोधी हैं। इस समय उनकी स्टोरी केविन ओवेंस, रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स से चल रही है। इसके चलते इनका मैच Money in the Bank 2024 में होने वाला है। अगर उसके बाद ब्रॉक और पंक साथ आ जाते हैं, तो धमाल होगा लेकिन यह ब्लडलाइन के लिए नुकसान करेगा।

#1 WWE में समय से पहले वापसी कर सकते हैं रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को अप्रैल 2024 में हुए WrestleMania XL के बाद से रिंग और टीवी पर नहीं देखा गया है। उनकी वापसी की उम्मीद फैंस को पहले से थी और वह इसको हर WWE SmackDown शो में जाहिर करते आ रहे हैं। यह संभव था कि रोमन साल के अंत में या बाद में वापस आते लेकिन सोलो के काम ने जैसे इस वापसी की इच्छा को और तेज कर दिया है।

इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि रोमन रेंस अगले कुछ हफ्तों में वापस आ सकते हैं। यह कब और कैसे होगा, इसका पता हमें कुछ समय के बाद चल जाएगा। रोमन के जाने के बाद सोलो ने जिस तरह से उनके ग्रुप पर कंट्रोल पाने का प्रयास किया है और उस कड़ी में जैसे पॉल हेमन पर पिछले SmackDown एपिसोड में हमला हुआ है, वह आनेवाले समय में बताएगा कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications