3 कारण क्यों Solo Sikoa ने WWE में अब तक Roman Reigns को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज नहीं किया है

WWE दिग्गज रोमन रेंस और सोलो सिकोआ (Photos: WWE.com)
रोमन रेंस को सोलो सिकोआ ने एक्नॉलेज नहीं किया है (Photos: WWE.com)

Solo Sikoa Not Acknowledged Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने रॉ (Raw) Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराया था। अब लगभग दो महीने के करीब का समय हो जाने के बावजूद भी सोलो ने रोमन को अपने ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज नहीं किया है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों सोलो सिकोआ ने WWE में अब तक रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज नहीं किया है।

Ad

#3 WWE ने अभी के लिए रोमन रेंस और सोलो सिकोआ वाली स्टोरी को रोक दिया है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने 2020 में जे उसो और पॉल हेमन के साथ द ब्लडलाइन की शुरुआत की थी। अब बीते पांच सालों में इसमें कई रेसलर्स आए और अलग हो गए। इस समय इस ग्रुप के दो हिस्से हैं, जिनमें से एक हील है, जबकि दूसरा बेबीफेस है। रोमन और सोलो सिकोआ की स्टोरी को ब्रेक देकर कंपनी इस स्टोरी को जीवित रखना चाहती है।

ऐसा कई बार होता है, जब एक ही स्टोरी लंबे समय तक चलती है, तो वह बेकार हो जाती है। ट्रिपल एच की क्रिएटिव टीम ने इसी बात को ध्यान में रखकर इस रोमांचक स्टोरी को हाल फिलहाल के लिए रोक दिया है। रोमन वापसी करने पर सैथ रॉलिंस या सीएम पंक से स्टोरी कर सकते हैं। इसी वजह से सोलो ने अब तक रेंस को एक्नॉलेज नहीं किया है।

#2 सोलो सिकोआ की WWE में अगली स्टोरी जेकब फाटू के साथ हो सकती है

Ad

सोलो सिकोआ ने जब से 7 फरवरी 2025 को हुए SmackDown में वापसी की है, तब से ही द ब्लडलाइन में चीजें बिगड़ गई हैं। जेकब फाटू जहां दो हफ्ते पहले अपना Elimination Chamber मैच हार गए, तो वहीं पिछले हफ्ते के शो में जेकब ने सोलो पर सुपरकिक लगा दी थी। यह दोनों के बीच आने वाले समय में दरार का कारण बन सकता है।

ऐसी खबरें हैं कि कंपनी WrestleMania 41 में दोनों के बीच एक सिंगल्स मैच करने का प्लान कर रही है। अगर सोलो अपना यह मुकाबला हार जाते हैं और जेकब उन्हें ग्रुप से बाहर कर देते हैं, तो उस समय रोमन रेंस को एक्नॉलेज करके सिकोआ वापस से उनके साथ जुड़ सकते हैं। यह वजह हो सकती है, जिसके चलते सोलो ने अब तक रोमन को एक्नॉलेज नहीं किया है।

#1 द ब्लडलाइन से जुड़ी स्टोरी को WWE अगले साल WrestleMania 42 तक लेकर जाना चाहता होगा

द रॉक ने पिछले सप्ताह यह घोषणा की थी कि WrestleMania 42 कहां से देखने को मिलेगा, और यह किस तारीख को होगा। फैंस रोमन रेंस और द रॉक को आमने सामने देखना चाहते हैं, लेकिन द पीपल्स चैंपियन के मोआना 2 के फिल्मिंग शेड्यूल को देखते हुए यह इस साल शायद नहीं हो पाएगा। यही वजह है कि कंपनी सोलो सिकोआ द्वारा रोमन रेंस को एक्नॉलेज किए जाने से जुड़ी स्टोरी को रोक रही है, ताकि वह अगले साल द रॉक के साथ जुड़ जाएं, और यह स्टोरी मजेदार बन जाए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications