WWE के बड़े लैजेंड जॉन सीना ने पिछले हफ्ते की स्मैकडाउन में वापसी की थी। उन्हें देखने के बाद वहां आए सारे WWE फैंस बहुत खुश हुए। सीना ने रेसलमेनिया 36 के बारे में बात की और उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा एक WWE सुपरस्टार रहेंगे।
इन सबके बाद जब सीना रिंगसाइड से बैकस्टेज की ओर जाने लगे, तभी एरीना में सारी लाइट्स बंद हो गई। लाइट्स वापस आने के बाद वहां फीन्ड मौजूद थे, फीन्ड ने सीना पर हमला तो नहीं किया लेकिन उन्होंने रेसलमेनिया की तरफ इशारा करते हुए सीना को चैलेंज किया। सीना ने वह चैलेंज स्वीकार कर लिया।
यह भी पढे़ं: जॉन सीना की जबरदस्त वापसी और चौंकाने वाले ऐलान के बाद WWE को हुआ साल का सबसे बड़ा फायदा
रेसलमेनिया 36 में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला बहुत ही धमाकेदार होगा। यह तीन कारण हो सकते हैं कि क्यों रेसलमेनिया में जॉन सीना को द फीन्ड को जरूर हराएंगे-
#3 सीना को जीतने के बाद कुछ हासिल नहीं होगा-
![जॉन सीना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d8832-15829703243424-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d8832-15829703243424-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d8832-15829703243424-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d8832-15829703243424-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d8832-15829703243424-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d8832-15829703243424-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d8832-15829703243424-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/d8832-15829703243424-800.jpg 1920w)
जॉन सीना WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और उन्होंने WWE को आगे बढाने के लिए बहुत मेहनत की है। वह 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और उन्होंने अपने WWE करियर में बहुत से बड़े लैजेंड्स जैसे कि द रॉक, द अंडरटेकर, ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर का सामना किया है।
सीना जल्द ही एक WWE हॉल ऑफ फेमर सुपरस्टार बन जाएंगे। उन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया है जिसके बाद अगर वह रेसलमेनिया 36 में द फीन्ड के खिलाफ हार भी जाएंगे तो उनके करियर पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन दूसरी ओर फीन्ड हाल ही में गोल्डबर्ग के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप हारे हैं। अगर उन्हें एक और हार का सामना करना पड़ा तो इससे उनके किरदार को बहुत नुकसान होगा। इसलिए फीन्ड का जीतना उनके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#2 फीन्ड के किरदार को वापस उनकी गति मिल जाएगी-
![द फीन्ड और गोल्डबर्ग](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3d549-15829703609822-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3d549-15829703609822-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3d549-15829703609822-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3d549-15829703609822-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3d549-15829703609822-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3d549-15829703609822-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3d549-15829703609822-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3d549-15829703609822-800.jpg 1920w)
सुपर शोडाउन में गोल्डबर्ग ने द फीन्ड को हराकर यूनिवर्सल टाइटल जीता है। यह बहुत से फैंस के लिए चौंकाने वाला पल था। गोल्डबर्ग के खिलाफ हारने के बाद फीन्ड के किरदार को काफी नुकसान हुआ है।
WWE के पास फीन्ड के किरदार को और मजबूत बनाने का मौका है। ऐसा कंपनी रेसलमेनिया में जॉन सीना की मदद से कर सकती है। कंपनी रेसलमेनिया में जॉन सीना को फीन्ड के खिलाफ हरा सकती है जिसके बाद फीन्ड WWE के एक बहुत ही मजबूत सुपरस्टार बन जाएंगे।
#1 फीन्ड की लिस्ट में एक और लैजेंड शामिल हो जाएगा-
![द फीन्ड ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/a7bd2-15829703934413-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/a7bd2-15829703934413-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/a7bd2-15829703934413-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/a7bd2-15829703934413-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/a7bd2-15829703934413-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/a7bd2-15829703934413-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/a7bd2-15829703934413-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/a7bd2-15829703934413-800.jpg 1920w)
द फीन्ड ने बहुत से लैजेंड्स को हराया है। ब्रे वायट अपने दूसरे किरदार फीन्ड को जबसे लाए हैं तबसे उन्होंने बहुत से लैजेंड्स पर हमला किया है जिनके नाम है कर्ट एंगल, केन, डेनियल ब्रायन और सैथ रॉलिंस।
अब उनका अगला मुक़ाबला जॉन सीना के खिलाफ रेसलमेनिया में है। तो यह देखने को मिल सकता है कि फीन्ड की लिस्ट में एक और लैजेंड शामिल हो जाए। सीना को रेसलमेनिया में हराकर फीन्ड बहुत ही बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे।