किसी ने भी साल 2021 में द मिज (The Miz) के WWE चैंपियन बनने की कल्पना नहीं की थी। आपको बता दें, जब मिज ने ओटिस से मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता भी था तो कई लोगों का मानना था कि मिज बिना चैंपियनशिप जीते ही अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट गंवा देंगे। हालांकि, द मिज सभी को गलत साबित करते हुए Elimination Chamber में WWE चैंपियन बनने में कामयाब रहे लेकिन उन्हें चैंपियन बनाने में बॉबी लैश्ले का बड़ा हाथ रहा है।ये भी पढ़ें: 2 सुपरस्टार्स जो इस हफ्ते WWE SmackDown में फ्लॉप रहे और 3 जिन्होंने प्रभावित कियाआपको बता दें, द मिज के WWE चैंपियन बनने के बाद से ही फैंस के मन में यह सवाल खड़े होने लगे हैं कि मिज कब तक चैंपियन बने रहेंगे और क्या वह WrestleMania 37 में WWE चैंपियन के रूप में एंट्री कर पाएंगे। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों मिज को शोज ऑफ शोज तक चैंपियन बने रहना चाहिए और 2 कारण क्यों चैंपियन नहीं रहना चाहिए।1- WWE चैंपियन के रूप में द मिज काफी शानदार हैं.@WWEGraves pic.twitter.com/fe05GQXHNI— The Miz (@mikethemiz) January 11, 2021द मिज एक परफेक्ट हील सुपरस्टार हैं और हील सुपरस्टार के रूप में फैंस का उनसे नफरत करना यह दर्शाता है कि वह अपना रोल कितने बखूबी से निभा रहे हैं। आपको बता दें, द मिज, विंस मैकमैहन के सबसे वफादर सुपरस्टार्स में से एक हैं और यही कारण है कि वह आज WWE चैंपियन हैं।ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स और उनके संभावित WrestleMania प्रतिदंद्वीI hold the most coveted title in all of @wwe. I run it all. #WWEChampion https://t.co/hsTPSnblcH— The Miz (@mikethemiz) February 23, 2021वह काफी समय से मिड कार्ड में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और कुछ वक्त के लिए वह मेन इवेंट सीन का हिस्सा बनना डिजर्व करते हैं। यही कारण है कि वह WrestleMania 37 तक चैंपियन बने रहना डिजर्व करते हैं तो इस दौरान वह शानदार चैंपियन साबित हो सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।