रेसलमेनिया (WrestleMania) इवेंट्स पर फैंस को धमाकेदार मैच देने के लिए WWE अक्सर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) पर निर्भर रहती है। लैसनर ने ही द अंडरटेकर (The Undertaker) को सबसे बड़े स्टेज पर हराया था और उनकी स्ट्रीक खत्म की थी। WrestleMania में जाते समय लैसनर के पास बड़े टाइटल रहते हैं। हालांकि, WrestleMania 36 के बाद से लैसनर ने कंपनी में कुछ खास नहीं किया है।यह भी पढ़ें: 5 मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते उनके माता-पिता भी रेसलर रहे हैंअगला WrestleMania कुछ ही हफ्तों बाद है और ऐसा लग रहा है कि WWE द मिज (The Miz), बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को लेकर कहानी बना रही है। हालांकि, द बीस्ट कभी भी वापसी करके कंपनी में सीधे टॉप प्लेस हासिल करने का दमखम रखते हैं। बीस्ट काफी बड़ा नाम हैं और उनके पास WrestleMania का काफी अनभुव है तो उन्हें इसका भी फायदा मिल सकता है।एक नजर उन तीन कारणों पर जो बताते कि क्यों लैसनर को WrestleMania हेडलाइन करना चाहिए और दो क्यों उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।यह भी पढ़ें: 5 तरीके जिससे Raw में द मिज vs बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है#5 मेन इवेंट का हिस्सा होना चाहिए- बड़ा नाम हैं ब्रॉक लैसनर, WWE Wrestlemania 37 की रेटिंग में हो सकता है इजाफाHere is our next @ufc championBrock Lesnar having a wrestling session with University of Minnesota #WWE #UFC #BrockLesnar #Minnesota #RoyalRumble pic.twitter.com/BFjdSfuESC— Brock Lesnar Guy (@BrockLesnar_max) January 17, 2019ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे मशहूर रेसलर्स में से एक हैं। वर्तमान समय में लेसनर उन चुनिंदा लोगों में से हैं जो WWE में अपने रियल नेम से फाइट कर रहे हैं। WWE में लैसनर का शेड्यूल किसी भी अन्य रेसलर से काफी हल्का रहा है।यह भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WrestleMania में ऐज द्वारा रोमन रेंस को हराने के बाद देखने को मिल सकती हैंभले ही लैसनर ने WrestleMania 35 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और WrestleMania 36 में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ मैच गंवाया था, लेकिन अब भी उन्हें काफी टफ माना जाता है। WWE चाह रही होगी कि अधिक से अधिक लोग WrestleMania देखें और उनकी इस इच्छा को लैसनर आसानी से पूरी कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।