3 कारण क्यों WWE WrestleMania 41 में Jacob Fatu vs Solo Sikoa मैच जरूर होना चाहिए

WWE
क्या WrestleMania 41 में होगा बड़ा मुकाबला? (Photo: WWE.com)

Reasons Jacob Fatu-Solo Sikoa Match Should Happen: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। इसके लिए जंग शुरू हो चुकी है। बड़े स्टार्स के मैच पर सभी की नज़रें टिकी हैं। WWE ने दो चैंपियनशिप मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। जेकब फाटू (Jacob Fatu) और सोलो सिकोआ की गिनती भी अब टॉप रेसलर्स की लिस्ट में होती है। फाटू तो मौजूदा समय में धमाकेदार काम कर रहे हैं। इस बात की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि दोनों के बीच मेगा इवेंट में टक्कर हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WrestleMania 41 में फाटू vs सिकोआ मैच जरूर होना चाहिए।

Ad

#3 WWE SmackDown में जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच राइवलरी के संकेत मिल चुके हैं

Ad

SmackDown में इस हफ्ते नई ब्लडलाइन में काफी टेंशन देखने को मिली। बैकस्टेज सोलो सिकोआ ने जेकब फाटू और टामा टोंगा के सामने अपनी बात रखी। फाटू का मूड उस समय अच्छा नहीं लगा। मेन इवेंट में हुए मैच में सिकोआ ने टोंगा को गलती से समोअन स्पाइक लगा दिया था। इसके बात तो जेकब गुस्से से लाल हो गए थे।

यहां से अब ऐसा लग रहा है कि फाटू और सिकोआ की राइवलरी जल्द शुरू होने वाली है। इस लिहाज से देखा जाए तो WrestleMania 41 में दोनों के बीच मैच बनता है। इससे कंपनी को भी फायदा होगा। WWE ने बीज बो दिए हैं तो इस पर काम भी करना चाहिए।

#2 WWE WrestleMania 41 में मुकाबला होने से जेकब फाटू को होगा फायदा

Ad

पिछले साल जून में मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से जेकब फाटू अभी तक सोलो सिकोआ और नई ब्लडलाइन के लिए वफादार रहे हैं। कंपनी उन्हें अब फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देख रही है। इसके लिए पहले उन्हें खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित करना होगा।

WrestleMania 41 के जरिए फाटू को बहुत फायदा मिल सकता है। उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में मजबूत बनाने के लिए कंपनी को सोलो सिकोआ के साथ उनका मैच तय करना चाहिए। मेगा इवेंट में तगड़े प्रदर्शन से वो बड़ी छाप छोड़ सकते हैं।

#1 दोनों स्टार्स को WWE WrestleMania का पहला मैच देने के लिए

Ad

WrestleMania के मंच पर अभी तक सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को मैच लड़ने का मौका नहीं मिला है। सिकोआ ने 2022 में मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इसके बाद से वो हर साल मेनिया में रोमन रेंस के साइड ही खड़े रहे। जेकब फाटू को भी अभी तक ये सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ है।

कंपनी को अब सोलो और फाटू को WrestleMania का पहला मैच देना चाहिए। इस वजह से भी दोनों के बीच मुकाबला बुक करना बनता है। मेनिया में परफॉर्म करना हर किसी रेसलर का सपना होता है। सिकोआ और जेकब का ये ड्रीम कंपनी ने इस साल पूरा करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications