3 कारण क्यों Jey Uso को WWE Money in the Bank 2024 लैडर मैच में जीत हासिल करनी चाहिए

WWE
जानिए क्यों WWE में जे उसो को बड़ी जीत हासिल करनी चाहिए? (Photos: WWE.com)

Why Jey Uso should Win WWE MITB Ladder Match: WWE Raw में ये साल अभी तक जे उसो (Jey Uso) के लिए शानदार रहा है। कई शानदार मुकाबले वो फैंस को दे चुके हैं। उन्हें कुछ चैंपियनशिप मैच भी मिले लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, अपने धमाकेदार प्रदर्शन से अभी तक उन्होंने फैंस का दिल जीता है। फैंस भी उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर करते हैं। खासतौर पर Backlash: France में तो उन्हें लेकर फैंस का उत्साह देखकर ट्रिपल एच भी हैरान रह गए थे।

Ad

7 जुलाई को Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कनाडा में होगा। इसमें होने वाले मेंस लैडर मैच का हिस्सा जे उसो भी हैं। वो इस मुकाबले को जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। जे MITB ब्रीफकेस हासिल कर आगे वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों जे उसो को साल 2024 का Money in the Bank लैडर मैच जीतना चाहिए।

#3 WWE सुपरस्टार जे उसो की जबरदस्त लोकप्रियता

Ad

जे उसो को मिस्टर Money in the Bank बनने का पहला कारण उनकी लोकप्रियता है। आप ये दावे के साथ कह सकते हैं कि कंपनी में इस समय सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार जे हैं। रोस्टर में इस समय कई प्रसिद्ध स्टार मौजूद हैं। इसके बावजूद जे ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी एंट्रेंस और Yeet मूवमेंट को बिल्कुल भी नकारा नहीं जा सकता है।

उसो को हफ्ते दर हफ्ते जो रिएक्शन फैंस का मिल रहा है उससे उनका लैडर मैच जीतना बनता है। फैंस भी उन्हें इस बड़े मुकाबले की जीतते हुए जरूर देखना चाहते होंगे। अगर वो लैडर मैच नहीं जीतते हैं तो फिर उनके मोमेंटम में भी गिरावट आ सकती है। कंपनी को इस बारे में भी सोचना चाहिए।

#2 WWE Money in the Bank लैडर मैच जीतने के बाद जे उसो रियल में 'मेन इवेंट' बन सकते हैं

Ad

जे उसो ने अपने करियर का ज्यादा टाइम अभी तक टैग टीम डिवीजन में ही बिताया है। उन्होंने जिमी उसो के साथ मिलकर करीब एक दशक तक काम किया। अच्छी बात ये रही कि उन्होंने टैग टीम डिवीजन में भी जबरदस्त सफलता हासिल की। कई बार दोनों ने WWE टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की। द ब्लडलाइन से पिछले साल अलग होने के बाद से जे उसो का सिंगल रन शुरू हुआ। इसके बाद उन्हें मेन इवेंट निकनेम दिया गया।

मौजूदा समय में जे अपने आपको टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट में डालने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। निकनेम के हिसाब से देखा जाए तो जे उसो कभी-कभार ही मेन इवेंट का हिस्सा बनते हैं, वो भी वीकली शोज में। अगर वो Money in the Bank ब्रीफकेस हासिल करते हैं तो फिर आगे वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। इस तरह संभावित रूप से उनका मेन इवेंट निकनेम सफल साबित हो सकता है।

#1 WWE में जे उसो को बड़ी जीत की सख्त जरूरत है

Ad

जे उसो को मेन इवेंट निकनेम दिया जाना अच्छी बात है। पिछले एक साल में जे के कई बड़े मुकाबले रिंग में हुए लेकिन किसी में भी सफलता नहीं मिली। पिछले साल रोमन रेंस के खिलाफ भी उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ा था। पिछले महीने Backlash: France में भी उन्होंने डेमियन प्रीस्ट को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की थी।

जे को अभी तक चैंपियनशिप मैचों में सफलता नहीं मिली है। King of the Ring टूर्नामेंट जीतने में वो भी असफल रहे। हमेशा बड़ी हार झेलने के बावजूद फैंस का उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है। अब वक्त आ गया है कि जे को लैडर मैच में जीत हासिल करनी चाहिए। WWE ने उन्हें ये मौका देना चाहिए क्योंकि वो डिजर्व करते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications