3 कारण क्यों WWE में कोई भी Roman Reigns की जगह नहीं ले सकता है

जानिए WWE में रोमन रेंस जैसा दूसरा कोई क्यों नहीं हो सकता है?
जानिए WWE में रोमन रेंस जैसा दूसरा कोई क्यों नहीं हो सकता है?

Reasons Why No One Can Replace Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) का नाम आज सभी की जुबान पर रहता है। उनकी लोकप्रियता के बारे में जितनी बात की जाए उतना ही कम है। करीब एक दशक से वो WWE में काम कर रहे हैं। हालांकि, पिछले चार साल में उन्हें ज्यादा सफलता मिली। अब तो वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

साल 2020 के बाद रोमन ने जो कारनामे किए हैं वो फैंस के जेहन में हमेशा के लिए बस गए हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे और इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को हराया। जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों को वो धराशाई कर चुके हैं। खैर एक बात तो तय है कि WWE में रोमन जैसा अब कोई दूसरा नहीं बन सकता है और ना ही उनकी कोई जगह ले सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों WWE में अब रेंस की जगह कोई नहीं ले सकता है।

#3 WWE इतिहास के सबसे महान चैंपियनों में से एक

youtube-cover

WWE इतिहास में रोमन रेंस को सबसे महान चैंपियनों में से हमेशा एक माना जाएगा। सबसे ज्यादा दिन तक चैंपियन रहने वाले दिग्गजों की लिस्ट में वो 5वें नंबर पर आते हैं। पिछले कुछ दशकों में ऐसा कम ही देखा गया है कि कोई रेसलर 1300 से ज्यादा दिन तक चैंपियन रहा हो लेकिन रेंस ने 1316 दिन तक राज किया।

रेंस इतने लंबे समय तक चैंपियन रहे। क्या आपको लगता है कि अब कोई रेसलर WWE में आगे इतने लंबे समय तक चैंपियनशिप अपने पास रख पाएगा। अगर किसी से भी इसका जवाब पूछा जाएगा तो वो ना ही कहेगा। इस लिहाज से देखा जाए तो रेंस की जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता है।

#2 WWE दिग्गज रोमन रेंस की वर्ल्ड वाइड पॉपुलैरिटी

रोमन रेंस को पहले फैंस ज्यादा पसंद नहीं करते थे और ना ही उनकी लोकप्रियता थी। पिछले चार साल में उन्होंने सभी को गलत साबित करते हुए अपने करियर में नया मुकाम हासिल किया। पूरी दुनिया अब उनकी क्षमता की मुरीद है।

रिंग में रेंस की एंट्री, स्किल, एक्शन और प्रोमो इतना जबरदस्त रहता है कि सभी उन्हें देखना चाहते हैं और उनके नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं। भारत में तो उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही शानदार है। पिछले चार साल में रेंस जहां भी गए वहां उन्होंने कंपनी को फायदा पहुंचाया। उनके टाइटल रन के दौरान तो कंपनी ने बिजनेस के मामले में नई ऊंचाईयों को छुआ। अब आप समझ सकते हैं कि उनके जैसा आगे शायद कोई नहीं आएगा।

#1 WWE में रोमन रेंस किसी भी स्टोरीलाइन को यादगार बनाने का माद्दा रख सकते हैं

रोमन रेंस ने WWE में अभी तक कुछ ऐसे कैरेक्टर निभाए हैं जिन्हें शायद कोई दूसरा नहीं कर सकता है। WWE ने भी हमेशा उन्हें मजबूती के साथ पेश किया। उनका कैरेक्टर द बिग डॉग, ट्राइबल चीफ और हेड ऑफ द टेबल रेसलिंग फैंस के बीच काफी प्रसिद्ध हुआ। इस दौरान वो कई स्टोरीलाइन में शामिल रहे और अलग-अलग तरह से काम किया।

इतने तगड़े अनुभव के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि वो किसी भी स्टोरीलाइन में जान फूंक सकते हैं और उसे यादगार बना सकते हैं। मॉर्डन एरा में शायद ही कोई दूसरा रेसलर उनके जैसा काम कर सकता है। ये एक ऐसी चीज है जो रेंस को दूसरों से अलग बनाती है। इस लिहाज से भी देखा जाए तो उनकी जगह अब कोई नहीं ले सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now