3 कारण क्यों WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में Roman Reigns के ट्राइबल कॉम्बैट मैच में किसी का दखल नहीं होना चाहिए

WWE
WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में होगा ऐतिहासिक मुकाबला (Photo: WWE.com)

Reasons Why No One Should Interfere Roman Reigns Match: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होने वाला है। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर है। रेंस और सिकोआ के बीच पहली बार वन-ऑन-वन मुकाबला होगा। एक बात तय है कि मैच आसानी से खत्म नहीं होगा। दोनों स्टार्स कुछ ना कुछ बवाल जरूर मचाएंगे। मुकाबले में द रॉक के आने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों ट्राइबल कॉम्बैट मैच में किसी का दखल नहीं होना चाहिए।

Ad

#3 WWE यूनिवर्स रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला देखना चाहता है

Ad

WWE SummerSlam 2024 के बाद से रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की राइवलरी चल रही है। अभी तक इनके बीच सिंगल्स मैच नहीं हुआ था। WWE ने अब जाकर बड़ा कदम उठाया है। दोनों के बीच फर्स्ट टाइम एवर मैच है तो दखलअंदाजी बिल्कुल नहीं बनती है।

फैंस दोनों के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला देखना चाहते हैं। किसी का दखल हुआ तो फिर मैच का नतीजा भी प्रभावित हो सकता है। ये चीज WWE यूनिवर्स को पसंद नहीं आएगी। इस वजह से भी कंपनी को ध्यान से बुकिंग करनी चाहिए।

#2 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में होगी सम्मान की लड़ाई

Ad

ट्राइबल कॉम्बैट मैच साधारण नहीं है क्योंकि इसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर होगी। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ सम्मान की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। दोनों को खुद ही चीजों से निपटना चाहिए। इस वजह से भी मुकाबले में दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए।

सोलो सिकोआ के पास इस समय ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला है। रोमन इन्हें वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है। रेंस ने सोलो को ट्राइबल कॉम्बैट मैच के लिए ललकारा था। दोनों स्टार्स चीजों को हासिल करने के लिए खुद हदें पार करेंगे तो मजा आएगा।

#1 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने कही थी बड़ी बात

Ad

WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने बड़ा दावा किया था। सिकोआ ने कहा कि असली ब्लडलाइन मेंबर्स मुकाबले में दखल नहीं देते हैं तो उनके साथी भी मैच से दूर रहेंगे। उन्होंने रेंस को धमकी भी दी थी।

अब अगर मुकाबले में दखलअंदाजी हो गई तो फिर सिकोआ का दावा झूठा साबित हो सकता है। ये चीज शायद किसी को पसंद नहीं आएगी। वैसे दखल की ज्यादा संभावना नई ब्लडलाइन की तरफ से ही है। सिकोआ को अपनी बातों पर कायम रहना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications