Reasons Roman Reigns and Jacob Fatu should work together: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) 2025 के रंबल मैच में चोटिल होने के कारण रिंग से अनिश्चितकाल के लिए दूर हैं। वहीं जेकब फाटू (Jacob Fatu) इस समय SmackDown में धमाल कर रहे हैं। यह दोनों इस साल रंबल मैच में आमने सामने आए थे और फैंस को यह पसंद आया था। अब ऐसे में अगर यह दोनों विरोधी की जगह साथ आ जाएं तो काफी धमाल हो सकता है। इस आधार पर आइए जानते हैं वह तीन कारण कि क्यों WWE दिग्गज रोमन रेंस और जेकब फाटू को साथ में काम करना चाहिए।
#3 रोमन रेंस और जेकब फाटू का साथ आना WWE में एक्शन और रोमांच को कई गुना बढ़ा देगा
रोमन रेंस जहां असली ट्राइबल चीफ हैं और काफी सालों से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं, तो वहीं जेकब फाटू 21 जून 2024 को हुए SmackDown एपिसोड के बाद से WWE फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। यह दोनों इस समय विरोधी हैं, लेकिन अगर दुश्मनी से हटकर यह दोनों साथ आ जाते हैं तो उससे एक्शन और रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा। WWE में इनके साथ आने के बाद ना सिर्फ बड़े से बड़ा सुपरस्टार डर जाएगा, बल्कि हर टैग टीम भी इनके निशाने पर आ सकती हैं। रोमन का स्पीयर और सुपरमैन पंच जहां किसी को रिंग में हैरान कर सकता है, तो वहीं जेकब का समोअन ड्रॉप किसी को भी चित करने के लिए काफी है।
#2 रोमन रेंस और जेकब फाटू अगर WWE में साथ आते हैं तो उससे द ब्लडलाइन ताकतवर होगी
रोमन रेंस असली ट्राइबल चीफ के साथ ही असली द ब्लडलाइन के लीडर हैं। वहीं जेकब फाटू कभी सोलो सिकोआ के साथ काम करते थे। सोलो अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच रोमन रेंस के खिलाफ Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में हार गए थे। वह 17 जनवरी 2025 को हुए SmackDown के बाद पिछले हफ्ते शो में वापस आए थे। सोलो के इस तरह से गायब रहने के कारण जेकब उनसे दूरी बनाकर रोमन के साथ आ सकते हैं। इससे द ब्लडलाइन ताकतवर होगी और यह सबके लिए अच्छा होगा। रोमन की सोच, वाइजमैन पॉल हेमन का नजरिया और जेकब की ताकत किसी के लिए भी मुश्किल का सबब बन सकती है।
#1 रोमन रेंस के साथ काम करके WWE सुपरस्टार जेकब फाटू के करियर को फायदा होगा
जेकब फाटू WWE का हिस्सा बनने से पहले MLW में काम करते थे। वह वहां के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन थे। उन्होंने जबसे WWE टीवी पर डेब्यू किया है तबसे ही उन्हें पुश मिल रहा है। इस दौरान उन्हें कई रेसलर्स और दिग्गजों से सम्मान मिला है। इसके बावजूद जो पुश और मौके उन्हें रोमन रेंस के साथ के चलते मिल सकेंगे उसका अंदाजा लगा पाना ही मुश्किल है। द समोअन वेयरवोल्फ के लिए ना सिर्फ मौके बनेंगे बल्कि वह हमेशा ही मेन इवेंट में काम करते हुए नजर आएंगे। यह उनके जैसे रेसलर के लिए जरूरी है, क्योंकि जेकब बेहद जबरदस्त काम करते हैं।