3 कारणों से रोमन रेंस WrestleMania 35 के मेन इवेंट मैच में शामिल नहीं होंगे

Enter caption

रोमन रेंस समेत WWE यूनिवर्स चाहते हैं कि विमेंस रैसलरों के बीच हो मेन इवेंट

roman reigns

संभावनाएं चरम पर हैं कि रैसलमेनिया 35 का मेन इवेंट में विमेंस सुपरस्टार लड़ेंगी। रोंडा राउजी, शार्लेट और बैकी लिंच के बीच चल रही WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप फ्यूड इतना दिलचस्प मोड़ ले चुकी है कि अब इसे मेन इवेंट के रूप में न देखना जैसे WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप के साथ नाइंसाफ़ी होगी।

यदि विमेंस सुपरस्टार के बीच रैसलमेनिया का मेन इवेंट मैच लड़ा जाता है, तो WWE के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक लम्हा होगा। रोमन रेंस, जो रैसलमेनिया 31 से लेकर 34 तक, सभी मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं, वो भी चाहते हैं कि इस बार विमेंस सुपरस्टार्स को मौका देना ही सही होगा।

हम सभी जानते हैं कि अक्टूबर 2018 से पहले रोमन रेंस को कितना बू किया जा रहा था। अब वापसी के बाद दुनिया भार से उन्हें जो प्यार मिल रहा है, WWE अधिकारी बिलकुल नहीं चाहते कि उन्हें एक बार फिर से बू किया जाने लगे।