3 कारण क्यों WWE में Roman Reigns कभी भी वापसी नहीं करने वाले हैं

पढ़िए किन कारणों से WWE दिग्गज को लेकर बड़ा ऐलान किया गया? (Photo: WWE.com)
पढ़िए किन कारणों से WWE दिग्गज को लेकर बड़ा ऐलान किया गया? (Photo: WWE.com)

Why Roman Reigns Not Coming Back WWE: SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया। उन्होंने WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन को बताया कि रोमन रेंस अब कभी भी वापसी करने वाले नहीं है। ये सुनकर फैंस सहित पॉल हेमन को भी झटका लगा। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में इस तरह की खबर सामने आना कहीं ना कहीं चिंता का विषय है।

Ad

कई फैंस तो सोलो द्वारा किए गए ऐलान के बाद कंफ्यूज हो गए हैं। अब अटकलें लगने लग गई हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है। जैकब फाटू ने भी ब्लडलाइन को ज्वाइन कर लिया है। ब्लडलाइन में मौजूदा समय में काफी उथल-पुथल मची हुई है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों रोमन रेंस WWE में वापसी नहीं करने वाले हैं।

#3 WWE दिग्गज द रॉक हो सकते हैं बहुत बड़ा कारण

Ad

रोमन रेंस के WWE में वापस ना आने एक कारण द रॉक भी हो सकते हैं। रेंस को वापसी से रोकने के लिए शायद उन्होंने सोलो सिकोआ से हाथ मिलाया हो। ब्लडलाइन को इस समय सिकोआ लीड कर रहे हैं। कई फैंस ने अनुमान लगाया है कि ब्लडलाइन में इस समय जो भी चल रहा है उसके पीछे के मास्टरमाइंड द रॉक हैं।

द रॉक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के मेंबर हैं। इसके तहत भी वो रेंस को वापसी से रोकने के लिए सिकोआ की मदद कर सकते हैं। सोलो भी ऑफिशियल तौर पर ट्राइबल चीफ का पद संभालने की कोशिश कर रहे हैं। इस वजह से भी रेंस को वापसी से रोका जा सकता है। WrestleMania XL में रोमन हार गए थे, इस वजह से शायद द रॉक और सिकोआ उन्हें ब्लडलाइन ग्रुप में अब फिट नहीं मानते होंगे। ये भी एक बड़ा कारण हो सकता है।

#2 क्या WWE में रोमन रेंस अपने परिवार के बड़े सदस्यों की वजह से वापसी नहीं कर रहे हैं?

Ad

SummerSlam 2020 में रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ के तौर पर वापसी की थी। तब से वो लगातार अपने से बड़े लोगों के ऑर्डर का पालन करते हैं। Hell in a Cell 2020 में रेंस के पिता अफा और चाचा सिका ने उनकी जीत को सेलिब्रेट भी किया था। WWE में रेंस की वापसी ना करने का एक कारण उनके बड़े बुजुर्ग भी हो सकते हैं।

शायद रेंस के परिवार के बड़े सदस्य नहीं चाहते हैं कि रोमन रेंस अब WWE में वापसी करें। इसके पीछे सोलो सिकोआ भी हो सकते हैं। शायद उन्होंने अपने से बड़े लोगों को ये भरोसा दिलाया होगा कि WrestleMania XL में हार के बाद रेंस ने परिवार के सम्मान को नीचे गिरा दिया है। इस वजह से भी परिवार के सीनियर सदस्य रोमन को रोक सकते हैं।

#1 क्या WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ झूठ बोल रहे हैं?

Ad

रोमन रेंस को लेकर सोलो सिकोआ का बयान कुछ हद तक क्लियर नहीं है। सिकोआ का ये बयान रेंस के ब्लडलाइन में ना लौटने को भी रेफर कर सकता है। ऐसा है तो जब रेंस वापसी करेंगे तो सिकोआ उन्हें ब्लडलाइन में आने से रोक सकते हैं। वो निक एल्डिस पर रेंस को ब्लू ब्रांड से हटाने का दबाव भी बना सकते हैं।

एक बात ये भी हो सकती है कि सिकोआ सिर्फ पॉल हेमन से ही झूठ बोल रहे हैं। मेनिया के बाद लगातार वो हेमन से रेंस को लेकर कई बातें कह चुके हैं। इस बार भी हेमन उनकी बात सुनकर शॉक हो गए थे। सिकाआ ये भी चाहते होंगे कि हेमन उनके सभी ऑडर्स को फॉलो करें, शायद इस वजह से भी वो हॉल ऑफ फेमर को भरोसा दिला रहे हैं कि रेंस वापसी नहीं करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications