3 कारण क्यों WWE Royal Rumble 2025 से पहले Roman Reigns को SmackDown के एक एपिसोड में जरूर आना चाहिए

WWE
WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Appear SmackDown: WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) की एंट्री का ऐलान भी कर दिया गया है। इससे पहले 27 जनवरी को होने वाले Raw के एपिसोड में वो नज़र आएंगे। पॉल हेमन के पूछने पर खुद उन्होंने इसकी घोषणा की थी। अभी के लिहाज से ये तय है कि आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले रोमन ब्लू ब्रांड में नज़र नहीं आएंगे। ऐसा हुआ तो ये कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती होगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों Royal Rumble से पहले रेंस को SmackDown के एक एपिसोड में जरूर आना चाहिए।

Ad

#3 WWE SmackDown में ही द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अभी तक चली है

Ad

साल 2020 में रोमन रेंस और पॉल हेमन ने द ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण SmackDown में ही किया था। आज इसकी कहानी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन ने सोलो सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराया था।

ब्लडलाइन की स्टोरी को देखते हुए Royal Rumbl 2025 से पहले रेंस को SmackDown में जरूर आना चाहिए। इससे कहानी आगे बढ़ेगी और अन्य स्टार्स को भी लाभ मिलेगा। कंपनी को भी इस पर सोच विचार कर उन्हें एक एपिसोड के लिए जरूर बुक करना चाहिए।

#2 WWE SmackDown में ट्राइबल चीफ का पद हासिल करने और उला फाला के साथ एक बार आना बनता है

Ad

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी की थी। तब से लगातार उन्होंने ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला लेने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। 6 जनवरी, 2025 को हुए Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रेंस ने सोलो सिकोआ को हराकर अपनी खोई हुई चीजें दोबारा हासिल कीं।

ट्राइबल चीफ का पद हासिल करने और उला फाला के साथ अब SmackDown में रोमन रेंस को जरूर आना चाहिए। फैंस उन्हें इस अवतार में दोबारा देखकर खुश हो जाएंगे। रेंस आएंगे तो सभी को बढ़िया लगेगा। WWE को Royal Rumble 2025 से पहले ये काम पक्का करना चाहिए।

#1 WWE SmackDown में फैंस के लिए रोमन रेंस को आना चाहिए

Ad

कई सालों से रोमन रेंस SmackDown का मुख्य आधार रहे हैं। साल 2020 में उनकी सफलता की कहानी की शुरुआत भी इसी ब्रांड से हुई। फैंस ने आजतक उन्हें बहुत प्यार दिया है। उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए रोमन को ब्लू ब्रांड में Royal Rumble 2025 से पहले जरूर आना चाहिए।

रोमन SmackDown में आकर मेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी रणनीति के बारे में बता सकते हैं। साथ ही साथ वो अपने एंट्री नंबर की भी घोषणा कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस का उत्साह दोगुना हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications