3 कारण क्यों Roman Reigns को अब WWE में वापसी के बाद Solo Sikoa को सीधे वन-ऑन-वन मैच के लिए चुनौती देनी चाहिए 

WWE
WWE रिंग में कब होगा बड़ा मुकाबला? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Should Challenge Solo Sikoa: WWE Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया। मुकाबले में रोमन और उनके साथियों का साथ सीएम पंक (CM Punk) ने दिया था। ऐसा लग रहा है कि अब रेंस ब्रेक पर चले गए हैं। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में वो नज़र नहीं आए। WWE द्वारा भी कोई अपडेट नहीं दिया गया। रेंस की राइवलरी अभी सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन से खत्म नहीं हुई है। ये अभी और लंबी जाने वाली है। इस आर्टिकल में हम उन 3 कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस को अब वापसी के बाद सिकोआ को सीधे वन-ऑन-वन मैच के लिए चुनौती देनी चाहिए।

Ad

#3 WWE फैंस रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Ad

जब रोमन रेंस के साथ सोलो सिकोआ काम करते थे तब से इन दोनों की राइवलरी के कयास लगाए जा रहे थे। WWE SummerSlam 2024 में वापसी कर रेंस ने सिकोआ के ऊपर हमला किया था। इसके बाद लगा कि दोनों के बीच सिंगल्स मैच जल्द हो जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है।

फैंस लंबे समय से इन दोनों के बीच होने वाले मैच का इंतजार कर रहे हैं। WWE को अब इस मुकाबले के आयोजन में ज्यादा देरी नहीं करनी चाहिए। ऐसा ना हो कि WWE यूनिवर्स का उत्साह ही खत्म हो जाए। रोमन को वापसी के बाद सीधे सिकोआ को सिंगल्स मैच के लिए चुनौती पेश करनी चाहिए।

#2 WWE रिंग में रोमन रेंस ने लंबे समय से सिंगल्स मैच नहीं लड़ा है

Ad

सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रोमन रेंस अब सिंगल्स मैच में कब नज़र आएंंगे। उन्होंने WrestleMania XL नाईट 2 के बाद से सिंगल्स मैच में हिस्सा नहीं लिया है। अब रेंस और कंपनी को इस चीज पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रेंस ने टैग टीम मैचों में ही अपना एक्शन दिखाया है। कहीं ना कहीं ये गलत भी है। फैंस रोमन को ज्यादातर वन-ऑन-वन मैचों में ही पसंद करते हैं। इस लिहाज से भी देखा जाए तो रेंस को अब वापसी के बाद सिकोआ को चैलेंज करना चाहिए।

#1 WWE में ट्राइबल चीफ का पद वापस लेने के लिए

Ad

रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन पर दबदबा बनाया है लेकिन वो अभी भी कुछ खास चीजों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें ट्राइबल चीफ का पद वापस नहीं मिला है। ना ही उनके पास उला फाला मौजूद है।

रोमन इन्हें हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। रेंस को पुरानी चीजों को अपने पास वापस लाने के लिए अब सिकोआ को वन-ऑन-वन मैच के लिए चुनौती देनी चाहिए। उन्हें WWE में वापसी के बाद तुरंत ये काम करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications