3 कारण क्यों The Rock को WWE Raw Netflix डेब्यू में Roman Reigns-Solo Sikoa पर हमला करते हुए खुद ट्राइबल चीफ बनना चाहिए

WWE
WWE Raw Netflix डेब्यू में होने वाला है बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Reasons Why The Rock Should Become Trible Chief: 6 जनवरी को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होगा। शो में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर होगी। मुकाबले में द रॉक (The Rock) के आने की संंभावनाएं भी लग रही हैं। कई लोगों का मानना है कि वो आकर रोमन के ऊपर अटैक कर सिकोआ की मदद करेंगे। हालांकि, वो ऐसा ना करके सभी को चौंका भी सकते हैं। आप सभी जानते हैं कि द ग्रेट वन हमेशा कुछ अलग काम कर बड़ा झटका देने में माहिर हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों रॉक को Netflix डेब्यू में रोमन-सोलो पर हमला करते हुए खुद ट्राइबल चीफ बनना चाहिए।

Ad

#3 WWE में द रॉक ने खूब सफलता अर्जित की है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस का WWE में जलवा साल 2012 से दिख रहा है। सोलो सिकोआ को भी काम करते हुए ज्यादा समय नहीं हुआ। द रॉक के साथ दोनों की तुलना में जमीन-आसमान का फर्क है। रॉक ने इंडस्ट्री में तब अपना नाम बनाया जब स्टीव ऑस्टिन, हल्क होगन और द अंडरटेकर जैसे दिग्गजों की तूती बोलती थी।

रॉक ने खुद भी खूब सफलता हासिल की और अपने परिवार का नाम भी आगे बढ़ाया। इस लिहाज से देखा जाए तो ट्राइबल चीफ पद पाने के पहले हकदार वो ही हैं। वो इस सम्मान को रोमन रेंस और सोलो सिकोआ से पहले डिजर्व करते हैं। उन्हें Raw Netflix डेब्यू में रेंस और सिकोआ के ऊपर अटैक कर दुनिया को कहना चाहिए कि अब सभी उन्हें एक्नॉलेज करेंगे।

#2 WWE में ब्लडलाइन की स्टोरी आगे बढ़ाने के लिए रोमन रेंस-सोलो सिकोआ पर द रॉक को हमला करना चाहिए

Ad

ब्लडलाइन की कहानी इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाली है। अभी आगे जाकर बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। द रॉक इसमें बड़ा तड़का लगा सकते हैं। वो अगर रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर हमला कर खुद ट्राइबल चीफ बनते है तो सोचिए क्या होगा। स्टोरी और ज्यादा रोमांचक हो जाएगी।

फैंस को फिर तीन हिस्से देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की फाइट फिर द रॉक से हो सकती है। कई संभावनाएं सामने आ जाएंगी। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए जरूर रॉक को रेंस और सिकोआ के ऊपर अटैक कर बड़ा कदम उठाना चाहिए।

#1 WWE WrestleMania 41 में बड़ा मैच सेटअप करने के लिए

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 41 की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। द रॉक के ऊपर सभी की नज़रें टिकी हैं। कहा जा रहा है कि वो बड़े मैच का हिस्सा बन सकते हैं। रॉक के रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के ऊपर हमला करने की एक बड़ी वजह ये भी है।

रॉक खुद ट्राइबल चीफ बनकर WrestleMania 41 के लिए बड़ा मैच सेटअप कर सकते हैं। हो सकता है कि रोमन के साथ उनका मैच हो। ये भी हो सकता है कि मेनिया में फैंस को ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिले। कंपनी किसी भी प्लान के साथ आगे बढ़ सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications