3 कारण क्यों The Rock को WWE Survivor Series 2024 में मुकाबला लड़ना चाहिए

WWE
क्या WWE Survivor Series में होगा द रॉक का मैच? (Photo: WWE.com)

Reasons Why The Rock Should Compete Survivor Series: हाल ही में हुए WWE Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में द रॉक (The Rock) ने वापसी कर सभी को चौंका दिया। शो में उनके आने की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। उन्होंने स्टेज एरिया से रोमन रेंस, कोडी रोड्स और जिमी उसो को घूरा और चले गए। फैंस सोच रहे थे कि वो पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगता है कि द ग्रेट वन ने Survivor Series के लिहाज से वापसी की है। उनका प्लान अब वहीं कुछ बड़ा करने का होगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों द फाइनल बॉस को Survivor Series 2024 में मुकाबला लड़ना चाहिए।

Ad

#3 WWE के चार बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में से एक Survivor Series है

Ad

ट्रिपल एच के एरा में इस साल के तीन बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में खूब सरप्राइज देखने को मिले। अब चौथे इवेंट Survivor Series की बारी है। इसे भी हिट बनाने की भरपूर कोशिश की जाएगी। अभी तक अपने काम से क्रिएटिव टीम ने वाहवाही लूटी है।

साल का अंतिम बड़ा इवेंट Survivor Series है तो इसमें द रॉक का मुकाबला तो बनता है। कंपनी ने उन्हें इस शो के लिए जरूर बुक करना चाहिए। उनका मैच होगा तो फैंस का उत्साह भी बढ़ेगा। WrestleMania 40 में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया था।

#2 द रॉक को WWE Survivor Series में सिविल वॉर का हिस्सा बनना चाहिए

youtube-cover
Ad

ब्लडलाइन की मौजूदा स्टोरी से अब ये लगभग तय लग रहा है कि WWE Survivor Series में टीम रोमन रेंस और टीम सोलो सिकोआ के बीच सिविल वॉर होगा। द रॉक को इसका हिस्सा जरूर बनना चाहिए।

रॉक अगर सोलो सिकोआ के साथ जाएंगे तो फिर रोमांच बढ़ जाएगा। अगर सिविल वॉर का हिस्सा रॉक नहीं रहे तो फिर फैंस का दिल टूट सकता है। देखा जाए तो अभी परफेक्ट टाइम है और द ग्रेट वन को Survivor Series के मैच कार्ड में जरूर अपनी जगह बनानी चाहिए।

#1 द रॉक का WWE Crown Jewel का हिस्सा बनना अब काफी मुश्किल है

Ad

2 नवंबर को WWE Crown Jewel 2024 सऊदी अरब में होगा। देखा जाए तो शो के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। Bad Blood के बाद द रॉक दोबारा नहीं दिखाई दिए। इस लिहाज से Crown Jewel का हिस्सा बनना रॉक के लिए काफी मुश्किल है।

इसके बाद Survivor Series 2024 ही बड़ा इवेंट बचता है। वहां पर जरूर द रॉक का मुकाबला होना चाहिए। साल का अंत अगर धमाकेदार अंदाज में होगा तो सभी को अच्छा लगेगा। कंपनी ने द ग्रेट वन को Survivor Series के लिए बुक करके फैंस को सरप्राइज देना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications