Reasons Why The Rock Should End Cody Rhodes Title Reign: WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। WWE में कोडी की टक्कर द रॉक से भी बहुत जल्द होने वाली है। कंपनी ने बड़ा प्लान जरूर बनाया होगा। रोड्स का अगले साल किसी भी समय चैंपियनशिप रन खत्म हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रोड्स की बादशाहत द ग्रेट वन को खत्म करनी चाहिए।#3 द रॉक के WWE चैंपियन बनने के बाद उनका रोमन रेंस के साथ हो सकता है तगड़ा मुकाबला View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच नहीं हुआ है। ऐसा लग रहा है कि WWE का इसके लिए लॉन्ग-टर्म गोल है। SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रेंस फेस के रूप में काम कर रहे हैं। रोमन बनाम रॉक मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप केंद्र में रहेगी तो सभी को अच्छा लगेगा। द रॉक अगर कोडी रोड्स को हराकर चैंपियन बनते हैं तो फिर उनका मुकाबला रेंस के साथ तय हो सकता है। हील चैंपियन रॉक का मुकाबला फेस रेंस के साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहेंगे। इस कारण से भी रोड्स की बादशाहत को द ग्रेट वन ने ही खत्म करना चाहिए। #2 WWE में साल 2013 के बाद से वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं द रॉक View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL के बाद Raw के पहले एपिसोड में द रॉक ने कहा था कि वो कोडी और उनके टाइटल के लिए वापसी करेंगे। तब से ही फैंस दोनों के बीच होने वाले वन-ऑन-वन मैच का इंतजार कर रहे हैं। रॉक ने साल 2024 में अच्छा काम किया है और वो WWE का मुख्य आधार रहे हैं। साल 2013 के बाद से उन्होंने कंपनी में कोई चैंपियनशिप भी हासिल नहीं की है। इस लिहाज से भी देखा जाए तो उन्हें कोडी को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल करनी चाहिए। #1 WWE रोस्टर में कोडी रोड्स की बादशाहत खत्म करने के लिए द रॉक के अलावा दूसरा कोई अच्छा ऑप्शन नहीं है View this post on Instagram Instagram Postरोस्टर पर अगर आप नज़र डालेंगे तो कोडी रोड्स को हराने के लिए कोई दूसरा सक्षम नज़र नहीं आ रहा है। रोमन रेंस का कोडी के खिलाफ इतनी जल्दी जाना गलत बात हो जाएगी। WWE के पास कोई अन्य ऑप्शन नहीं है। द रॉक ही ऐसे शख्स हैं जो ये काम आराम से कर सकते हैं। वो चैंपियन बने तो कंपनी को फायदा ही होगा। इस लिहाज से भी उनका कोडी को हराकर टाइटल अपने नाम करना बनता है। रॉक की फैन फॉलोइंग के बारे में आप सभी अच्छे से जानते हैं।