3 कारण क्यों WWE ने Roman Reigns को Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए बुक किया

WWE
WWE Bad Blood में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Why WWE Booked Roman Reigns Bad Blood: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर बवाल मचाया। उन्होंने नई ब्लडलाइन के खिलाफ अपनी राइवलरी जारी रखी। हालांकि, जेकब फाटू और उनके बीच ब्रॉल नहीं हुआ। बड़ी बात ये है कि कोडी रोड्स और रोमन अब साथ में काम करेंगे। दोनों का मुकाबला Bad Blood में सोलो सिकोआ और फाटू के साथ होगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों WWE ने रोमन को आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए बुक किया है।

Ad

#3 WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस का कोई मैच नहीं हुआ

Ad

WrestleMania XL नाईट 2 में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ हार गए थे। इसके बाद वो ब्रेक पर चले गए। SummerSlam 2024 में उन्होंने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद ब्लू ब्रांड के लगातार दो एपिसोड में वो नज़र आए।

देखा जाए तो रोमन रेंस ने लंबे समय से कोई मैच नहीं लड़ा है। अगर इन चीजों में देरी होती है तो फिर फैंस का गुस्सा भी फूट जाता है। रोमन Bad Blood में होने वाले टैग टीम मैच के जरिए मोमेंटम हासिल कर लेंगे। इसके बाद वो वन-ऑन-वन मैच में किसी से भी टकरा सकते हैं। यहां से ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ेगी।

#2 WWE में ब्लडलाइन स्टोरी में फैंस की उत्सुकता को बरकरार रखने के लिए

Ad

आप सभी को पता है कि मौजूदा समय में ब्लडलाइन की स्टोरी मुख्य केंद्र बिंदु है। WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने इस ग्रुप की काया पलट कर कहानी आगे बढ़ाई। अभी तक इनकी स्टोरी से फैंस बिल्कुल भी बोर नहीं हुए हैं लेकिन ये हो सकता था अगर रेंस के मैच का ऐलान नहीं किया गया होता।

ब्लडलाइन की स्टोरी में फैंस की उत्सुकता बरकरार नहीं रहेगी तो नुकसान हो सकता है। कंपनी ने इस नुकसान से बचने के लिए Bad Blood में रोमन रेंस को बुक किया हो सकता है। अब हफ्ते दर हफ्ते फैंस रेंस के अगले कदम को जानने के लिए बेकरार रहेंगे।

#1 WWE Bad Blood को शानदार बनाने के लिए

Ad

आप सभी को पता है कि Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट की वापसी 20 साल बाद हो रही है। इस शो का इतिहास तगड़ा रहा है। कंपनी इस बार इवेंट को पहले की तरह शानदार बनाने की पूरी कोशिश करेगी।

Bad Blood को अगर हिट बनाना है तो फिर बड़े सुपरस्टार का मैच होना जरूरी है। ये बात ट्रिपल एच और उनकी टीम के दिमाग में जरूर होगी। मौजूदा समय में रोमन रेंस से बड़ा सुपरस्टार और कोई नहीं है। वो अकेले ही पूरे इवेंट को धमाकेदार बना सकते हैं। WWE ने इस वजह से भी उन्हें इवेंट के लिए बुक किया हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications