Reasons Why The Rock Not Chose Bloodline: WWE Elimination Chamber 2025 की सबसे बड़ी खबर ये है कि जॉन सीना (John Cena) हील टर्न लेकर द रॉक के साथ जुड़ गए हैं। रॉक के इशारे पर ही पूरा गेम चला। कोडी रोड्स ने उनके ऑफर को स्वीकार नहीं किया तो उन्होंने सीना को अपनी तरफ कर लिया। सीना के विलन बनने के बाद पूरा WWE यूनिवर्स हिल गया। किसी को इस कारनामे पर भरोसा नहीं हो रहा है। रॉक ने एक बार फिर अपनी बड़ी चाल से सभी को हैरान कर दिया। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रॉक ने अपने परिवार Bloodline के बजाय सीना को साथ जोड़ने का फैसला किया।
#3 WWE में रोमन रेंस को कंट्रोल करना द रॉक के लिए मुश्किल होता
कोडी रोड्स को द रॉक के लिए जो काम करना था, वो था अपनी आत्मा को बेचना। जॉन सीना मौजूदा समय में कंपनी में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए बेताब हैं। इस वजह से रॉक को उन्हें अपने साथ जोड़ना आसान था। रॉक की बात को आराम से सीना मान सकते हैं।
रोमन रेंस इतनी आसानी से प्रभावित नहीं हो सकते थे। वो झुकने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं रहते। पिछले साल रॉक ने रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया था। इस साल की शुरुआत में रॉक ने रेंस को उला फाला पहनाई। ये सब देखते हुए रॉक को रोमन को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता था।
#2 WWE में ब्लडलाइन की लोकप्रियता अब कम हो गई है
पिछले साल WrestleMania XL में रोमन रेंस की हार के बाद ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ ने आगे बढ़ाया। उन्होंने पॉल हेमन और जिमी उसो को हटाकर अपनी नई ब्लडलाइन बनाई, जिसमें टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हुए। 2024 के अंत में Survivor Series के लिए जी ब्लडलाइन का रीयूनियन हुआ था।
कुछ समय से ओजी ब्लडलाइन के सभी सदस्यों ने अपना लक्ष्य अलग कर लिया है। रोमन के खिलाफ हार के बाद से सिकोआ भी कमजोर पड़ गए हैं। इस कारण रॉक को लगा होगा कि अब ये ग्रुप पहले जैसा ताकतवर नहीं रहा। इस कारण से उन्होंने जॉन सीना को चुना हो सकता है।
#1 WWE में सोलो सिकोआ का दबदबा कम हो गया है
सोलो सिकोआ को पहले रोमन रेंस का उत्तराधिकारी नामित किया गया था। इस वजह से भी उन्हें ट्राइबल चीफ बनने का आत्मविश्वास मिला। हालांकि, अब सिकोआ के लिए बहुत चीजें बदल गई हैं। जेकब फाटू के साथ भी उनकी नहीं बन रही है।
कई लोगों ने पहले सोचा था कि सिकोआ के पीछे रॉक का हाथ है। वो ही पर्दे के पीछे से उन्हें आदेश दे रहे हैं। उला फाला हारने के बाद रॉक की सिकोआ को लेकर शायद धारणा कम हो गई होगी, जिसके कारण उन्होंने जॉन सीना को चुना।