ये बात जगजाहिर है कि भारत पिछले कई दशकों से WWE के लिए सबसे बड़ी मार्केट में से एक है और WWE का भारतीय फैनबेस साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है। भारत में WWE को प्रमोट करने में द ग्रेट खली, टाइगर अली सिंह, जिंदर महल और एकम(AOP मेंबर) जैसे बड़े सुपरस्टार्स ने भी बड़ा योगदान दिया है।खास बात ये है कि हाल ही में WWE ने साल 2021 में भारत में बड़े इवेंट के आयोजन की पुष्टि की है। जिसमें उभरते हुए भारतीय WWE सुपरस्टार्स को अपने देशवासियों के सामने करने का भी अवसर मिलने वाला है।ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने भारतीय फैंस के सामने हराया हैये बड़े दुर्भाग्य की बात है कि इतना बड़ा फैनबेस होने के बाद भी WWE ने आज तक भारत में नियमित रूप से इवेंट्स के आयोजन का प्लान कभी तैयार नहीं किया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 बड़े कारण आपके सामने रखने वाले हैं कि क्यों WWE को भारत में नियमित रूप से इवेंट्स करवाने चाहिए।WWE का दूसरा सबसे बड़ा फैनबेस है भारतHappy Birthday to #WWE Hall of Famer, the Rated-R SUUUUUPERstar, @EdgeRatedR! pic.twitter.com/ERSymWZypG— WWE India (@WWEIndia) October 30, 2020ये बात आपको चौंका सकती है कि WWE का दूसरा सबसे बड़ा फैनबेस भारत ही है। जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि भारत में WWE की सफलता का श्रेय द ग्रेट खली, जिंदर महल जैसे सुपरस्टार्स को जाता है। जो WWE वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके हैं।ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगेइन्हीं को देख युवा रेसलर्स भी WWE में जगह बनाने का सपना देखने लगे हैं। पिछले एक दशक में कविता देवी, रिंकू सिंह, सौरव गुर्जर जैसे रेसलर्स WWE में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसी साल WWE ने गुरविंदर सिंह, सुखविंदर ग्रेवाल और लक्ष्मीकांत राजपूत को भी साइन किया है।Saree, Indian cuisine or #Bollywood dancing? What does @AlexaBliss_WWE want to try first on her next trip to #India? Spoiler: She checks off one item from the list in this exclusive #WWENowIndia interview. @Ga3lynWATCH HERE: https://t.co/Qzmn8QCfBD pic.twitter.com/4sSaKxnHqR— WWE India (@WWEIndia) October 29, 2020भारतीय फैंस की बढ़ती संख्या के कारण ही WWE लगातार भारतीय रेसलर्स को तैयार करने पर ध्यान दे रही है। अब अगर कंपनी नियमित रूप से यहां इवेंट्स का आयोजन करवाती है तो जरूर और भी बड़े सुपरस्टार्स उभर कर सामने आ सकते हैं।ये भी पढ़ें: WWE के 5 ड्रीम मैच जिन्हें आखिरी मोमेंट पर कैंसिल कर दिया गया