3 कारण क्यों WWE में Jacob Fatu को नई Bloodline के लीडर Solo Sikoa को जल्द ही धोखा देना चाहिए

WWE सुपरस्टार जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की स्टोरी शानदार होगी (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की स्टोरी शानदार होगी (Photos: WWE.com)

Jacob Fatu Should Go Against Solo Sikoa: WWE सुपरस्टार जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने 21 जून 2024 को हुए स्मैकडाउन (SmackDown) में जब से डेब्यू किया है वह तब से ही धमाल कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा ही सोलो सिकोआ के प्रति प्यार दिखाया है, लेकिन अब उन्हें अपने किरदार में बदलाव कर लेना चाहिए और द ब्लडलाइन लीडर को धोखा दे देना चाहिए। इसमें उनकी ताकत को भी बड़ा कारण माना जा सकता है, जिसके आधार पर वह एक सिंगल्स रेसलर बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों WWE सुपरस्टार जेकब फाटू द्वारा सोलो सिकोआ को धोखा दिया जाना सही रहेगा।

Ad

#3 WWE में जेकब फाटू द्वारा सोलो सिकोआ को धोखा दिए जाने से हिकुलियो का डेब्यू हो सकता है

Ad

जेकब फाटू ने जब डेब्यू किया था, तो उस समय पर सोलो सिकोआ द ब्लडलाइन ग्रुप के लीडर थे। उन्होंने पुराने मेंबर्स में मौजूद पॉल हेमन को भी ग्रुप से 28 जून 2024 को हुए SmackDown में बाहर कर दिया था। इस समय से सोलो और जेकब तथा टामा टोंगा और टांगा लोआ ही इस द ब्लडलाइन को चला रहे थे। अब चूंकि सोलो सिकोआ अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच हार चुके हैं तो इसके चलते जेकब फाटू अपने लीडर को धोखा दे सकते हैं। इसके कारण या तो वह सिंगल्स रेसलर बन जाएंगे या फिर अपने ग्रुप को लीड कर सकते हैं। इन दोनों ही हालात में हिकुलियो का डेब्यू फैंस को देखने को मिल सकता है।

#2 जेकब फाटू द्वारा WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को धोखा देना उनके रोमन रेंस के साथ मैच के लिए पहला कदम हो सकता है

Ad

रोमन रेंस जब से SummerSlam 2024 में वापस आए हैं, वह तब से ही बेबीफेस रहे हैं। उसके बाद से जब भी जेकब फाटू और असली ट्राइबल चीफ का आमना-सामना हुआ है, तो उसको फैंस का जबरदस्त रिएक्शन मिला है। ऐसे में यह मुकाबला आने,वाले समय में होना लगभग तय है। अगर द समोअन वेयरवुल्फ, सोलो सिकोआ को धोखा दे देते हैं तो उसके बाद परिवार का मान बचाने के लिए पूर्व शील्ड मेंबर, स्ट्रीट चैंपियन से जुड़े बिना भी पूर्व MLW हैवीवेट चैंपियन से फाइट कर सकते हैं। यहां पर फाटू का धोखा देना एक बड़ा कदम होगा और उससे स्टोरी बेहतरीन बन जाएगी।

#1 जेकब फाटू और सोलो सिकोआ WWE WrestleMania 41 में एक सिंगल्स मैच से धमाल कर सकते हैं

जेकब फाटू ने WWE डेब्यू के बाद से ही सोलो सिकोआ को सम्मान दिया है। अब अगर वह ही स्ट्रीट चैंपियन को धोखा दे देते हैं तो इनके बीच में स्टोरी करते हुए कंपनी WrestleMania 41 में एक सिंगल्स मैच बुक सकती है। यह दोनों रेसलर्स के लिए सही रहेगा, क्योंकि पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन और पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ने 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फैंस का मनोरंजन किया है। ऐसे में अगर दोनों ही आपस में फाइट करते हुए एक जबरदस्त मुकाबले की नींव रख देते हैं, तो उससे एंटरटेनमेंट होना तय है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications