जानिए 3 बड़े कारण क्यों Roman Reigns हैं WWE इतिहास के सबसे महान Superstar 

reasons why roman reigns greatest superstar wwe
क्या रोमन रेंस WWE के सबसे महान सुपरस्टार हैं?

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE के मेन रोस्टर पर पहला कदम सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2012) में रखा था। वो सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और डीन एम्ब्रोज़ (Dean Ambrose) के साथ द शील्ड (The Shield) का हिस्सा हुआ करते थे। उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इस टीम का एक मेंबर अगले एक दशक बाद प्रो रेसलिंग का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन चुका होगा।

Ad

अक्सर रेंस की तुलना महान रेसलर्स से की जाती है और कुछ लोग उन्हें सबसे महान सुपरस्टार होने की संज्ञा भी देने लगे हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में जिनसे Roman Reigns WWE इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार बन चुके हैं।

#)Roman Reigns ने WWE में हर किरदार को बखूबी निभाया है

youtube-cover
Ad

Roman Reigns ने जब 2012 में WWE मेन रोस्टर पर कदम रखा तब वो हील रेसलर हुआ करते थे। द शील्ड ने विलेन किरदार में काम करते हुए कई दिग्गजों की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया लेकिन 2014 में द शील्ड के टूटने के बाद रेंस को बेबीफेस के रूप में पुश दिया गया। उन्हें हालांकि शुरुआत में अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं मिलीं, लेकिन आगे चलकर वो कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार बने थे।

हील से बेबीफेस बनकर उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको वाकिफ करवाया था, लेकिन 2020 में रिटर्न के बाद उनका कैरेक्टर चेंज पहले से भी चौंकाने वाला था। रेंस बहुत बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बन चुके थे इसलिए उनके हील टर्न की कल्पना करना भी मुश्किल था। ये सच है कि वो आज WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार हैं। उनका हील से बेबीफेस और फिर दोबारा हील बनने का सफर आइकॉनिक रहा है।

#)WWE में 1100 से ज्यादा दिनों तक चैंपियन बने रहना आसान नहीं है

Ad

WWE के मॉडर्न एरा की बात करें तो Roman Reigns से पहले ऐसा कोई सुपरस्टार नहीं था जो 1000 दिनों से ज्यादा समय तक चैंपियन बना रहा हो। इतिहास में हालांकि ब्रूनो सैमर्टिनो और हल्क होगन जैसे कई दिग्गज ये कारनामा करने में सफल रहे थे, लेकिन अब कम्पटीशन लेवल काफी बढ़ चुका है।

हर साल नए और उभरते हुए रेसलर्स मेन रोस्टर पर आते रहते हैं और लगातार बढ़ते कम्पटीशन लेवल के बीच चैंपियन बने रहना बिल्कुल भी आसान नहीं है। 3 सालों तक अपने कैरेक्टर को दिलचस्प बनाए रखना, अपने साथ द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन को भी आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल काम प्रतीत होता है, लेकिन रेंस ने लोगों को इन मुश्किलों का कभी आभास नहीं होने दिया है।

#)रोमन रेंस ने WWE में कई दिग्गजों को डॉमिनेट किया है

Ad

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns ने पिछले 3 सालों से भी ज्यादा समय से चले आ रहे अपने टाइटल रन के दौरान कई नामी और दिग्गज सुपरस्टार्स का सामना किया है। ब्रॉक लैसनर जैसे खतरनाक रेसलर को लगातार 3 मैचों में डॉमिनेट करना बहुत अविश्वसनीय कारनामा दिखाई देता है, लेकिन ट्राइबल चीफ ने ऐसा करके दिखाया है।

इसके अलावा उन्होंने WrestleMania 37 में डेनियल ब्रायन और ऐज को डबल पिन करते हुए अनोखी उपलब्धि हासिल की थी। वो इसके अलावा गोल्डबर्ग और यहां तक कि अपने भाई, जे उसो के खिलाफ भी चैंपियनशिप को डिफेंड कर चुके हैं। इतनी संख्या में टॉप सुपरस्टार्स को चित करना कोई आसान काम नहीं है। यही बातें उन्हें इतिहास का सबसे महान सुपरस्टार सिद्ध करती हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications