3 कारण क्यों WWE दिग्गज Roman Reigns के लिए साल 2023 यादगार रहा

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस का इस साल जबरदस्त डॉमिनेशन देखने को मिला
WWE दिग्गज रोमन रेंस का इस साल जबरदस्त डॉमिनेशन देखने को मिला

Roman Reigns: WWE के लिए साल 2023 काफी शानदार साबित हुआ है। इस साल कंपनी में कई जबरदस्त चीज़ें हुई और पिछले साल की तरह रोमन रेंस (Roman Reigns) इस साल भी चैंपियन के तौर पर पूरा साल निकालने में सफल साबित हुए हैं। रोमन ने बतौर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन प्रभावित किया है।

Ad

2023 में रोमन रेंस ने कई बड़े रेसलर्स को हराया और खुद को टॉप स्टार के रूप में साबित किया। कुछ कारणों से पता चलता है कि रेंस के लिए 2023 अच्छा साल रहा है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस के लिए WWE में साल 2023 यादगार रहा।

3- Roman Reigns का WWE में बतौर चैंपियन 1000 दिन पूरे करना

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने साल 2023 में मॉडर्न एरा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। वो बतौर यूनिवर्सल चैंपियन 1000 दिन पूरे करने में सफल रहे। ट्राइबल चीफ ने Payback 2020 में यह टाइटल जीता था और इसके बाद से कोई अभी तक उनसे यह बेल्ट छीनने में सफल नहीं हुआ है।

उन्होंने इस साल 1000 दिन तक चैंपियन रहने का रिकॉर्ड तो बनाया ही लेकिन बड़ी बात यह है कि वो अभी भी चैंपियन हैं। उन्हें बतौर चैंपियन 1212 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं। ऐसा लग रहा है कि अगले कुछ महीनों तक वो चैंपियन रहने वाले हैं। रोमन रेंस के लिए साल 2023 इसी कारण से यादगार रहने वाला है।

2- बतौर ट्राइबल चीफ खुद को WWE इतिहास के पन्नों में स्थापित करना

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस अपने कैरेक्टर चेंज के बाद से ही ट्राइबल चीफ के तौर पर नज़र आ रहे हैं। वो अपने परिवार का नेतृत्व कर रहे हैं। 2023 में ब्लडलाइन के सदस्यों में अनबन देखने को मिली। द उसोज़ फैक्शन से अलग हो गए। उनकी रोमन के साथ ट्राइबल चीफ के पद के लिए स्टोरीलाइन चली।

रेंस अपना पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे और इसी कारण उन्होंने अपने भाइयों की भी हालत खराब की। उन्होंने जिमी उसो को चोटिल किया और जे उसो के खिलाफ SummerSlam में जीत दर्ज करके ट्राइबल चीफ के पद का बचाव किया। अंत में जे को ब्रांड छोड़ना पड़ा, वहीं जिमी उसो दोबारा रोमन के साथ आ गए। रोमन ने ऐसा करके उनके पद पर सवाल उठाने वालों को शांत कर दिया और खुद को बतौर ट्राइबल चीफ इतिहास के पन्नों में स्थापित कर लिया।

1- WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स को WrestleMania में हराना

youtube-cover
Ad

WrestleMania 39 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच मैच देखने को मिला था। रोड्स ने WWE में वापसी करने के बाद से शानदार मोमेंटम हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने Royal Rumble मैच में जीत दर्ज की और वो सोलो सिकोआ की पिन नहीं होने की स्ट्रीक भी तोड़ने में सफल हुए।

रोमन रेंस को उन्होंने मैच में कड़ी टक्कर दी और वो जीत के करीब भी आ गए थे। रोमन को सोलो सिकोआ के दखल का फायदा मिला और उन्होंने जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप रिटेन रखी। रोमन के लिए यह काफी बड़ा मौका था क्योंकि वो लगातार तीसरे साल WrestleMania में अपनी चैंपियनशिप को रिटेन रखने में सफल रहे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications