Reasons Roman Reigns Can Considered Mr. WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में रोमन रेंस (Roman Reigns) का बड़ा मैच होने वाला है। वो ट्रिपल थ्रेट मैच में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का सामना करते हुए नज़र आएंगे। WrestleMania का आयोजन काफी दशकों से हो रहा है और रोमन रेंस ने इस शो में कई बड़े मैच लड़े हैं। उनका प्रदर्शन इस इवेंट में अच्छा रहा है।
पहले शॉन माइकल्स को मिस्टर WrestleMania माना जाता था, क्योंकि इस इवेंट में हमेशा उनका प्रदर्शन देखने लायक रहता था। मौजूदा समय में यह स्पॉट रोमन रेंस डिजर्व करते हैं और इसके कुछ बड़े कारण हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों WWE दिग्गज रोमन रेंस को मौजूदा समय का मिस्टर WrestleMania माना जा सकता है।
3- WWE दिग्गज रोमन रेंस ने 12 में से 9 बार WrestleMania मेन इवेंट किया है
रोमन रेंस ने WrestleMania में अब तक 12 मैच लड़े हैं और इसमें से सिर्फ तीन ही मौके आए हैं, जब WWE ने उन्हें मेन इवेंट स्पॉट नहीं दिया। रोमन जब से सिंगल्स स्टार बने हैं, तब से ज्यादातर मौकों पर उन्होंने WrestleMania को हेडलाइन किया है। उनका पहला मेनिया मेन इवेंट 2015 में आया था।
रोमन रेंस ने साल के सबसे बड़े इवेंट को हेडलाइन करते हुए ब्रॉक लैसनर, ट्रिपल एच, द अंडरटेकर, डेनियल ब्रायन, ऐज, कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों के खिलाफ काम किया है। यह चीज उनकी लिगेसी को एकदम अलग लेवल पर लेकर चली जाती है। रोमन को अब सबसे ज्यादा बार WrestleMania मेन इवेंट करने वाले स्टार बन गए हैं।
2- WWE दिग्गज द अंडरटेकर को WrestleMania में हराने का कारनामा कर चुके हैं रोमन रेंस
द अंडरटेकर का WrestleMania रिकॉर्ड एकदम तगड़ा रहा है। उन्होंने इस बड़े इवेंट में 25 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 मौकों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यह चीज साबित करती है कि द फिनॉम किस लेवल के सुपरस्टार हैं। उन्हें WrestleMania में हराना आसान नहीं रहा है लेकिन रोमन रेंस ने उन्हें बड़े शो में मात दी है।
अंडरटेकर की साल के सबसे बड़े इवेंट में जीत की स्ट्रीक का अंत ब्रॉक लैसनर ने किया था। WrestleMania 33 में टेकर का सामना रोमन रेंस से नो होल्ड्स बार्ड मैच में हुआ। यह मेन इवेंट में देखने को मिला और लग रहा था कि फिनॉम की जीत होगी। इन सभी चीजों के बावजूद रोमन का पलड़ा भारी रहा और वो टेकर को हराने का कारनामा कर पाए। यह जीत रोमन रेंस को मौजूदा समय का मिस्टर WrestleMania साबित करने के लिए पर्याप्त है।
1- WWE WrestleMania में लगातार तीन साल अपनी चैंपियनशिप को रिटेन रखा
रोमन रेंस का अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में ऐतिहासिक रन फैंस को जरूर याद होगा। WrestleMania में बतौर चैंपियन जाना बड़ी बात है लेकिन वहां जाकर लगातार तीन साल तक अपनी चैंपियनशिप का बचाव करना एकदम अलग लेवल की चीज है। रोमन रेंस ने यह कारनामा किया है। असली ट्राइबल चीफ ने WrestleMania 37 में ऐज और डेनियल ब्रायन का सामना किया था और इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप का बचाव किया था।
रोमन ने अगले साल ब्रॉक लैसनर का सामना किया। इसमें यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप दांव पर लगी थी। रोमन ने यह विनर टेक्स वॉल मैच जीता और दोनों वर्ल्ड टाइटल को यूनिफाइड कर दिया। रोमन ने न सिर्फ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की, बल्कि WWE चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमा लिया। WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल का बचाव किया था। लगातार तीन साल वो चैंपियन के रूप में गए और चैंपियनशिप के साथ ही बाहर भी आए।