3 कारणों से WWE ने भारतीय Superstars Indus Sher को रिलीज करने का चौंकाने वाला फैसला लिया 

WWE ने रिलीज किए कई बड़े सुपरस्टार
WWE ने दिया है कई बड़े सुपरस्टार्स को झटका

Veer Mahaan & Sanga: WWE ने वीर महान (Veer Mahaan) और सांगा (Sanga) को रिलीज कर दिया है। फैंस इन दोनों रेसलर्स के रिलीज से खासे हैरान हैं। वीर और सांगा पहले NXT का हिस्सा थे। उन्हें कुछ समय पहले ही मेन रोस्टर में जगह मिली थी। वह तबसे कुछ बार ही टीवी पर नजर आए थे। यह दोनों इंडस शेर टीम का हिस्सा थे, जहां उनके साथ जिंदर महल भी थे।

Ad

वीर और सांगा आखिरी बार 5 अप्रैल को हुए SmackDown के एपिसोड में नजर आए थे। वह आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच का हिस्सा बने थे, जिसमें इन दोनों की ही जीत नहीं हुई थी। इन दोनों को रिलीज किए जाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन इस आर्टिकल में हम उन तीन अहम कारणों पर नजर डालने वाले हैं जिसके चलते कंपनी ने ऐसा अहम कदम उठाया होगा।

#3 इंडस शेर WWE में अपनी रिंग परफॉर्मेंस से इंप्रेस करने में नाकाम हुए

Ad

WWE ने वीर महान और सांगा को जितने भी मौके दिए उसमें यह दोनों रेसलर्स खुद को साबित नहीं कर पा रहे थे। ऐसा कहना गलत नहीं होगा क्योंकि पिछले साल से ही यह दोनों मेन रोस्टर का हिस्सा हैं। अगर यह बात मान भी ली जाए कि उन्हें कम मौके मिले तो भी जितने भी मौके मिले क्या वह उसमें खुद को साबित कर सके थे?

वीर महान और सांगा को पिछले महीने ही टैग टीम क्वालीफाइंग मैच का हिस्सा बनने का मौका मिला। इसको जीतने वाली टैग टीम WrestleMania XL का हिस्सा होने वाली थी। वीर और सांगा का प्रदर्शन उतना धमाकेदार नहीं था कि फैंस उसके बारे में बात कर रहे हों। ऐसे में यह बात स्पष्ट होती है कि वह ऐसा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे जिससे फैंस या कोई भी कंपनी ऑफिशियल उनसे प्रभावित हो पाएं।

#2 WWE के पास इंडस शेर को लेकर कोई स्टोरीलाइन नहीं थी

Ad

सांगा ने हाल में एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने यह बात कही थी कि कंपनी को व्यूज भारत से चाहिए, लेकिन उन्हें भारतीय सुपरस्टार्स का इस्तेमाल नहीं करना। यहां बड़ी बात यह है कि क्या ऐसा करते हुए WWE उन्हें किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा बना रही थी या नहीं?

इसका असली जवाब यह है कि वीर और सांगा को लेकर कंपनी के पास कभी भी कोई भी स्टोरीलाइन नहीं थी। वह उन्हें कभी भी और किसी भी मैच में अचानक से एक चैलेंजर के सामने लाकर खड़ा कर देती थी। आप NXT से लेकर मेन रोस्टर पर नजर डालें तो आपको यह बात सच साबित होती हुई दिखाई देगी।

#1 WWE फैंस इनके साथ कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे

Ad

अगर भारतीय फैंस को हटा दिया जाए तो बेहद कम या लगभग ना के बराबर लोग ही इस टैग टीम के साथ कनेक्ट कर पा रहे थे। ऐसा किस कारण से था यह विचार का विषय हो सकता है। इसमें दो राय नहीं कि फैंस इनके साथ कोई जुड़ाव नहीं महसूस कर रहे थे जिसके कारण शायद चीजें कभी वैसे नहीं हो पाई थीं जिसकी उम्मीद थी।

वीर महान के Raw में आने को लेकर एक समय पर काफी प्रोमो दिखाए गए थे जिसके कारण फैंस इनसे जुड़ाव कम और उनका मजाक ज्यादा बनाने लगे थे। अगर बात करें सांगा की तो वह और उनके टैग टीम पार्टनर के पास बेहतरीन स्किल्स हैं लेकिन फैंस के साथ उनका कनेक्ट नहीं बन पा रहा था। यह ऐसा कारण है जिसकी वजह से WWE ने इन्हें रिलीज करने का फैसला लिया होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications