'बहुत दुख होता है...'- WWE द्वारा निकाले जाने के बाद भारतीय Superstar का टूटा दिल, दर्द से भरा बयान सुनकर आप भी रो पड़ेंगे

पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Sanga: प्रोफेशनल रेसलिंग के एक नए एरा में आने के बाद WWE ने हाल ही में कुछ कटौती की है। कंपनी ने अचानक से कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया। स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड के बाद कुछ बड़े नामों को लेकर फैसला लिया गया। भारतीय सुपरस्टार सांगा (Sanga) को भी निकाल दिया गया। अब उन्होंने वीडियो के जरिए इस पर अपनी बात रखी है।

Ad

कुछ साल पहले सांगा ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद उन्होंने NXT में काम किया। वीर महान के साथ उन्होंने जोड़ी बनाई और इंडश शेर नामक टीम का गठन किया। कुछ समय बाद इस टीम में जिंदर महल भी शामिल हो गए। साल 2023 ड्राफ्ट में इंडश शेर को Raw में ड्राफ्ट किया गया। दुर्भाग्य से अब तीनों सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया गया है।

सांगा ने अब X पर एक वीडियो शेयर किया और रिलीज को लेकर बात रखी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने भारत से किसी को साइन नहीं किया है, जबकि उन्हें यहां से व्यूज चाहिए। सांगा ने कहा,

जब फैंस की बात आती है तो आप इसे भारत से चाहते हैं। फेसबुक पर आपको सबसे ज्यादा व्यूज भारत से चाहिए। कुछ ऐसा ही यूट्यूब और टीवी पर आपको चाहिए। जब टैलेंट की बात सामने आती है तो आप इसका प्रोत्साहन नहीं करते हैं। ये बहुत ही दुखद है लेकिन आपको समझने की जरूरत है कि हम 1.4 बिलियन लोगों वाले देश से आते हैं। और सभी आपको और हमें पसंद करते हैं। सभी चाहते हैं कि भारत के लोग वहां पर अपनी प्रतिभा दिखाएं। जब मैं इन सभी चीजों के बारे में सोचता हूं तो दुख होता है। लेकिन आपकी कंपनी में भारत से कोई एथलीट नहीं है।
Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल ने किया था अच्छा काम

सभी को लगा था कि इंडस शेर को Raw में बड़ा पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वीर महान और सांगा ने तो अपनी ताकत से सभी को प्रभावित भी किया। जिंदर महल ने इस साल की शुरूआत शानदार अंदाज में की थी। द रॉक के साथ उनका जबरदस्त सैगमेंट हुआ था। उनके काम की बहुत तारीफ हुई थी। इसके बाद सैथ रॉलिंस के साथ महल ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच भी लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications