3 कारण क्यों WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को बेबीफेस टर्न ले लेना चाहिए और 2 कारण क्यों हील सुपरस्टार ही बने रहना चाहिए

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

1- हील सुपरस्टार बने रहना चाहिए: WWE में ऐज की वापसी के बाद उनके साथ फ्यूड करने के लिए

Ad
ऐज
ऐज

WrestleMania 37 के मेन इवेंट में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करने के बाद ऐज ने WWE से ब्रेक ले लिया था। रिपोर्ट्स की माने तो ऐज की जल्द ही WWE में वापसी हो सकती है और उनकी वापसी बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में हो सकती है।

Ad

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि SummerSlam 2021 में ऐज vs सैथ रॉलिंस का मैच देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि ऐज जैसे बेबीफेस सुपरस्टार का सामना करने के लिए सैथ रॉलिंस को हील सुपरस्टार ही बने रहना चाहिए।

1- बेबीफेस टर्न लेना चाहिए: WWE आईसी चैंपियन अपोलो क्रूज के नए प्रतिद्वंदी बन पाएंगे

कमांडर अजीज और अपोलो क्रूज
कमांडर अजीज और अपोलो क्रूज

WWE आईसी चैंपियन अपोलो क्रूज ने उनके साथ कमांडर अजीज के होने की वजह से SmackDown में चैंपियन के रूप में अपना दबदबा बना रखा है। इस दौरान बिग ई, सैमी जेन, केविन ओवेंस जैसे सुपरस्टार्स उन्हें हराकर नए चैंपियन बनने में नाकाम रहे थे।

अगर सैथ रॉलिंस बेबीफेस टर्न लेते हैं तो वह आईसी चैंपियन अपोलो क्रूज की बादशाहत को चुनौती दे सकते हैं। सैथ रॉलिंस, क्रूज से काफी बड़े सुपरस्टार हैं इसलिए अगर यह फ्यूड शुरू होता है तो सैथ के क्रूज को हराकर नया आईसी चैंपियन बनने की संभावना काफी ज्यादा होगी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications