3 कारण क्यों WWE को Roman Reigns vs Jey Uso चैंपियनशिप मैच SummerSlam 2023 के लिए बुक नहीं करना चाहिए 

Ujjaval
WWE SummerSlam में रोमन रेंस का मैच होने की संभावना है
WWE SummerSlam में रोमन रेंस का मैच होने की संभावना है

Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट के लिए फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करते हुए नज़र आ सकते हैं। जे उसो (Jey Uso) ने स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में ट्राइबल चीफ को मैच के लिए चैलेंज दे दिया था।

अब रोमन रेंस की ओर से जवाब आना बाकी है। कुछ कारणों से लगता है कि दोनों के बीच मैच बुक नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों WWE को रोमन रेंस और जे उसो के बीच SummerSlam में मैच बुक नहीं करना चाहिए।

3- WWE SummerSlam में Roman Reigns का मैच किसी दिग्गज से होना चाहिए

youtube-cover

जे उसो के पास भले ही अभी अच्छा मोमेंटम है लेकिन वो एक टैग टीम सुपरस्टार हैं। दूसरी ओर SummerSlam कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट है। ऐसे में इतने बड़े शो में रोमन रेंस को किसी ऐसे रेसलर का सामना करना चाहिए, जिसने सिंगल्स स्टार के रूप में खुद को स्थापित किया है।

अमूमन कई दिग्गज रेसलर्स WWE में आकर लड़ते हैं। ऐसे में फैंस जरूर रोमन रेंस को SummerSlam में किसी दिग्गज के खिलाफ इन-रिंग एक्शन में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। रोमन कंपनी के मेगा स्टार हैं और WWE के मेगा इवेंट में उनके लिए विरोधी भी उसी लेवल का होना चाहिए। इसी वजह से WWE को जे उसो vs रोमन रेंस मैच बुक नहीं करना चाहिए।

2- जिमी उसो को मौका मिलना चाहिए

youtube-cover

जिमी उसो के चोटिल होने का एंगल WWE ने प्लान किया है। हालांकि, जिमी उसो इस समय रेंस के खिलाफ लड़ना डिजर्व करते थे। जिमी ने ही जे उसो को रेंस के खिलाफ जाने के लिए समझाया और उनकी असलियत बताई। साथ ही इतने हफ्तों से जिमी उसो और रोमन रेंस के बीच मुख्य रूप से अनबन दिखाई जा रही थी।

ऐसे में फैंस जिमी उसो को रोमन रेंस के खिलाफ देखना चाहते थे। जे उसो को पहले भी दो बार रोमन रेंस ने हराया है। हालांकि, जिमी उसो से कभी ट्राइबल चीफ का मैच नहीं हुआ है। ऐसे में WWE के पास एक फ्रेश मैच बुक करने का मौका था। WWE ने उन्हें चोटिल होने के एंगल में बुक किया। देखा जाए तो अभी भी मौका है। जिमी उसो आकर रोमन रेंस को चैलेंज दे सकते हैं। फैंस की इस मैच में रुचि ज्यादा रहेगी।

1- रोमन रेंस साफ तौर पर विजेता नज़र आ रहे हैं

youtube-cover

रोमन रेंस और जे उसो के बीच दुश्मनी जरूर अच्छी रही है। हालांकि, अगर उनका मैच होता है, तो सबको पहले से ही विजेता के बारे में पता होगा। रेंस साफ तौर पर विजेता नज़र आ रहे हैं। जे उसो ने भले ही रोमन रेंस को Money in the Bank 2023 में पिन किया हो लेकिन रेंस ने बार-बार खुद को साबित किया है।

एक मौके पर कमजोर नज़र आने से उनका कद कम नहीं होगा। दरअसल, रोमन रेंस ने जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, ऐज, ट्रिपल एच और अंडरटेकर जैसे दिग्गजों को मात दी है। ऐसे में उनका जे के खिलाफ टाइटल हार जाना मुश्किल है। फैंस को पहले से नतीजा पता है। इसी वजह से WWE को यह मैच बुक नहीं करना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications